Rangoli For Dhanteras 2024: दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक धूम-धाम से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस पर्व से होती है। धनतेरस त्योहार आयुर्वेद की देवी धन्वंतरि और धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजा के लिए मनाई जाती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, मां लक्ष्मी की मूर्ति, बर्तन समेत कई नई चीजें खरीदने का महत्व होता है। 

दीपावली पर साज-सज्जा, जगमगाती लाइटें और रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर घर-आंगन को सजाया जाता है। इस बार 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत रंगोली डिजाइन से सजाना चाहते हैं, तो यहां कुछ यूनीक स्टाइल रंगोली आइडियाज़ बताए गए हैं। इन्हें आप धनतेरस पर घर-आंगन में जरूर बनाएं, ये खूबसूरत लगेंगी।

इस तरह की रंगोली आप एक कार्डबोर्ड पर बना सकते हैं। इसपर मटके और सिक्कों की डिजाइन के साथ कमल के फूलों की आकृति है। आसपास तांबे-पीतल के लोटे में सिक्के रखकर सजा सकते हैं।

 

बड़े घड़े की डिजाइन वाली ये रंगोली भी धनतेरस के लिए परफेक्ट है। इसके आसपाल दीयों को सजाएं।

 

मां लक्ष्मी के पद चिन्हों वाली रंगोली डिजाइन धनतेरस पर्व पर बना सकते हैं। 

 

शुभ लाभ वाली ये डिजाइन आसानी से बन जाएगी। 

 

फूल पत्तियों की ये डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें अलग-अलग रंगो को भरकर खूबसूरत टच दें।

 

 मोर वाली ये आसान डिजाइन को आप आंगन में बना सकते हैं। हरे, नीले, लाल, पीले विभिन्न रंगो से इसे सजाएं। 

 

लक्ष्मी माता की डिजाइन वाली रंगोली आप घर के आंगन में सजा सकते हैं।