White Nail Art Ideas : हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें व्हाइट नेल आर्ट, बस ध्यान में रखनी होगी ये बातें

X
White Nail Art Ideas : अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो व्हाइट नेल आर्ट को जरूर ट्राई करें। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
White Nail Art Ideas : आजकल व्हाइट नेल आर्ट का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो रहा है। सफेद रंग की सादगी और शालीनता इसे हर आउटफिट के साथ मैच करने वाला बना देती है। अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो व्हाइट नेल आर्ट को जरूर ट्राई करें। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
नेल आर्ट का ट्रेंड और सफेद रंग की सादगी
- नेल आर्ट का ट्रेंड दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। यह केवल फैशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि खुद को एक्सप्रेस करने का एक बेहतरीन जरिया बन चुका है। व्हाइट नेल आर्ट की खासियत इसकी सादगी है। यह हर प्रकार के ड्रेस के साथ खूबसूरत लगता है।
- सफेद नेल्स पर फूलों की आकृतियां बनाना बेहद आकर्षक लगता है।
- छोटे-छोटे डॉट्स, स्ट्राइप्स या सिंपल पैटर्न्स इसे और निखारते हैं।
नेल पॉलिश लगाते वक्त ध्यान देने वाली बातें
- अगर आप अपने नेल्स पर सफेद नेल आर्ट करने का सोच रही हैं, तो सबसे पहले यह जरूरी है कि आप अपने नाखूनों का सही तरीके से ख्याल रखें।
- नेल आर्ट करने से पहले अपने नाखूनों को अच्छी तरह से साफ और शेप में रखें। नेल्स पर लगी पुरानी नेल पॉलिश को रिमूवर से हटा दें।
- सफेद रंग की नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस कोट जरूर लगाएं। यह आपके नाखूनों को पीले पड़ने से बचाता है और नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है।
- सफेद नेल पॉलिश को लगाने के दौरान यह ध्यान रखें कि लेयर पतली हो। मोटी लेयर लगाने से यह जल्दी खराब हो सकती है।
इसे भी पढ़े : Long Kurti for Pongal : त्योहार पर ट्रेडिशनल और स्टाइलिश कैसे दिखें? पोंगल के लिए ये 3 लॉन्ग कुर्तियां करें ट्राई
व्हाइट नेल आर्ट के जरिए अपने स्टाइल को निखारें
- सफेद रंग के साथ हल्का ग्लिटर लगाने से आपके नेल्स और भी ज्यादा आकर्षक लगेंगे।
- छोटे-छोटे स्टोन्स को व्हाइट बेस पर जोड़कर आप अपने नेल्स को सुंदर बना सकती हैं।
- अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं, तो व्हाइट नेल पॉलिश को मैट फिनिश में ट्राई करें।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS