Eyes Care Tips: स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताने से आंखें हो गई हैं लाल, 5 घरेलू तरीके आज़माएं, मिलेगी राहत

eyes care tips
X
आंखों की लालीमा, जलन दूर करने के घरेलू उपाय।
Eyes Care Tips: आंखें लाल होना और उनमें जलन होना बेहद आम है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप इस परेशानी से बहुत हद तक राहत पा सकते हैं। जानते हैं ऐसी ही 5 होम रेमेडीज़ के बारे में।

Eyes Care Tips: आज की डिजिटल लाइफस्टाइल की वजह से आंखों पर ज्यादा प्रेशर पड़ने लगा है। घंटों स्क्रीन देखना, धूल-धूप का सामना करना या फिर नींद की कमी, ये सभी आंखों में जलन और लालपन का कारण बन सकते हैं। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि आंखें भारी लगने लगती हैं और काम में मन नहीं लगता। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो घबराएं नहीं इसका इलाज आपके किचन में ही मिल जाएगा।

हमेशा दवाइयों या आई ड्रॉप का सहारा लेना जरूरी नहीं होता। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप आंखों को फिर से ताजगी और ठंडक दे सकते हैं। ये नुस्खे न केवल सस्ते और सुरक्षित हैं, बल्कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। चलिए जानते हैं वो असरदार घरेलू उपाय जो आपकी आंखों की जलन और लालपन से तुरंत राहत दिला सकते हैं।

5 घरेलू उपाय दिखाएंगे कमाल

ठंडे पानी की सिकाई करें
ठंडे पानी की सिकाई आंखों को तुरंत आराम देती है। एक साफ सूती कपड़ा ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर 5-10 मिनट रखें। आप चाहें तो आईस क्यूब्स को एक कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से सेक सकते हैं। इससे सूजन और जलन दोनों में राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Bittergourd Benefits: कड़वा करेला ब्लड शुगर का लेवल करेगा काबू! इम्यूनिटी होगी बूस्ट; 5 फायदे हैं कमाल

गुलाब जल का इस्तेमाल करें
गुलाब जल आंखों के लिए नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। एक कॉटन बॉल में गुलाब जल लेकर उसे कुछ मिनटों के लिए आंखों पर रखें। चाहें तो 2-3 बूंद गुलाब जल आंखों में भी डाल सकते हैं (केवल 100% प्योर और आयुर्वेदिक हो तो ही)। इससे जलन और रेडनेस कम होती है।

खीरे के टुकड़े रखें
खीरे में ठंडक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। फ्रिज में ठंडा किया हुआ खीरे का स्लाइस आंखों पर रखने से तुरंत राहत मिलती है। यह न केवल जलन घटाता है बल्कि आंखों की थकान भी दूर करता है।

आलू का रस या स्लाइस
कच्चे आलू को काटकर आंखों पर रखें या उसका रस निकालकर कॉटन की मदद से लगाएं। यह सूजन और लालपन कम करने में काफी असरदार होता है। यह उपाय थकी हुई और सूजी हुई आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: Fennel Seeds: गर्मी में पेट के लिए रामबाण है यह हरा मसाला, जलन-एसिडिटी से दिलाएगा राहत, इस तरह करें सेवन

ठंडे टी बैग्स का उपयोग
काली या ग्रीन टी बैग्स को इस्तेमाल के बाद फ्रिज में ठंडा करें और 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। इसमें मौजूद टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की जलन और रेडनेस कम करने में मदद करते हैं।

ध्यान रखें ये बात
अगर आंखों की जलन या लालपन 1-2 दिन में ठीक न हो या बार-बार हो रही हो तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें। ये उपाय केवल सामान्य परेशानी के लिए हैं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story