Face Pack: दालचीनी के इस पेस्ट से तुरंत मिलेगा Pimples से छुटकारा, बस ऐसे करें उपयोग

cinnamon Face Pack: क्या आप भी चेहरे पर होने वाले अनचाहें पिंपल्स से परेशान हैं? तो आज ही अपने स्किन केयर रूटीन में दालचीनी के इस फैसपैक को शामिल कर लें।;

Update:2024-06-20 13:06 IST
cinnamon Face Pack से चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार।cinnamon Face Pack
  • whatsapp icon

cinnamon Face Pack: लड़की हो या फिर लड़के वर्तमान में सभी एक्ने और पिंपल की समस्या से परेशान है, क्योंकि यह चेहरे पर साफ नजर आते हैं। इससे चेहरे की खूबसूरती में दाग लग जाता है। इतना ही नहीं पिंपल्स के कारण चेहरे का निखार और रंगत भी दब जाती हैं।

ऐसे में यदि आप भी इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप भी दालचीनी का इन तरीकों से पेस्ट बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से Pimples से तो निजात मिलेगी ही साथ ही चेहरे की रंगत में भी होगा सुधार। चलिए अब दालचीनी का पेस्ट बनाने और लगाने के तरीकें के बारें में डिटेल से जानते हैं। 

Pimples कील- मुंहासों का होगा सफाया
दालचीनी का उपयोग आमतौर पर मसाले के तौर पर किया जाता है, लेकिन इसमें पायें जाने वाले न्यूट्रिशन हेल्थ और त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होती हैं। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती हैं। इसको अपने स्किन केयर रूटीन नमें शामिल करने से आप कील-मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जिसका पाउडर और तेल दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। 

पेस्ट को चेहरे पर ऐसे करें उपयोग 
दालचीनी का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप दालीची का पाउडर या फिर तेल को ले लें। इसमें मात्र 1 चम्मच शहद को मिलकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। पेस्ट के हल्का सूखने के बाद हेचरे को गुनगुने पानी से धो लें।   

चेहरे पर नहीं नजर आएंगे रिंकल्स  
दाल चीनी में न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं, दो स्किन को फ्री रेडिकल्स डैमेजिंग को भी रोकते हैं। साथ इसके उपयोग से बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर रिंकल्स और झुर्रियों का असर कम नजर आता है। इतना ही इससे आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है।

यह पेस्ट बढ़ती उम्र को थामने में करेगा मदद  

  • इसके लिए सबसे पहले दालचीनी का पाउडर बना लें। 
  • इस पाउडर में जैतून का तेल मिलाकर बढ़िया पेस्ट बनाएं। 
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अपने हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें। 
  • 2-5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करने के बाद इसे फिर 2 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद चेहरे को सिम्पल पानी से धोल लें।

[Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श से जरूर लें।]

Similar News