Fitness Tips: सुबह उठते ही मोबाइल, ऑफिस, मीटिंग, घर की जिम्मेदारियों की वजह से खुद के लिए समय मिल ही नहीं पाता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सिर्फ 30 मिनट की वॉक आपके शरीर और दिमाग को पूरी तरह तरोताजा कर सकती है? सुबह की हल्की धूप, ताजी हवा और चलने की धीमी रफ्तार, ये सब मिलकर आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं। ये न कोई महंगा जिम है, न कोई भारी-भरकम वर्कआउट, बस आपको रोजाना 30 मिनट चलना है।
वजन घटाने में मददगार
रोजाना 30 मिनट तेज चलने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। खास बात ये है कि ये तरीका शरीर पर ज्यादा जोर भी नहीं डालता। सुबह खाली पेट या नाश्ते के 1 घंटे बाद वॉक करें। चाहें तो म्यूजिक सुनते हुए वॉक को एन्जॉय कर सकते हैं।
डाइजेशन में सुधार
रात को खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं। लेकिन सुबह की वॉक शरीर के अंगों को एक्टिव करती है, जिससे पेट भी बेहतर तरीके से काम करता है। गैस की समस्या में राहत मिलती है। इसके साथ ही भूख भी बढ़ती है। इतना ही नहीं पेट में हल्का महसूस होता है।
इसे भी पढ़े: Varicose veins: वेरिकोज़ वेन्स की समस्या से परेशान हैं? राहत दिलाएंगे 5 योगासन, इस तरीके से करें अभ्यास
मन को रखे शांत
चलना न सिर्फ शरीर, बल्कि मन के लिए भी एक थेरेपी है। हल्की-हल्की धूप में वॉक करने से स्ट्रेस कम होता है, मूड अच्छा रहता है और मानसिक शांति मिलती है। वॉक करने से हैप्पी हार्मोन ठीक रहता है। चिंता और थकान कम होती है। पॉजिटिव सोच भी बनी रहती है।
हड्डियों और जोड़ों को बनाए मजबूत
30 मिनट तेज चलने से घुटनों और जोड़ों पर प्रेशर नहीं पड़ता। लेकिन ये मजबूत जरूर होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में मजबूती बनी रहती है और जोड़ों में लचीलापन बना रहता है।
दिल का रखे खास ख्याल
हर दिन की वॉक आपके दिल के लिए वरदान है। ये ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करती है। इसे करने से हार्ट डिजीज का रिस्क घटता है। एनर्जी लेवल बढ़ता जाता है। पूरे शरीर में ऑक्सीजन बेहतर ढंग से पहुंचती है।
(Disclaimer): जिंदगी की रफ्तार चाहे जितनी तेज हो, खुद को स्वस्थ रखने के लिए 30 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी है। ये वॉक आपके लिए सिर्फ एक एक्सरसाइज नहीं, बल्कि एक रिफ्रेश बटन बन सकती है। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेकर वॉक पर जाएं।