Fitness Tips: लटकती तोंद से हो गए हैं परेशान? काले अंगूर के जूस से मिलेगा छुटकारा, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Fitness Tips: कुछ नेचुरल चीजें आपकी फिटनेस को आसान बना सकती हैं? उनमें से एक है, काले अंगूर का जूस। ये छोटा सा फल और उसका रस, पेट की चर्बी कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। ;

Update:2025-04-12 21:00 IST
पेट की चर्बी कम करने के लिए काले अंगूर का जूसBlack Grapes Juice for Belly Fat
  • whatsapp icon

Fitness Tips: ऑफिस की कुर्सी हो या देर रात तक जागना, न तो टाइम पर खाना हो पाता है, न ही एक्सरसाइज। नतीजा? लटकती हुई तोंद जो न सिर्फ दिखने में ही खराब लगती है, बल्कि सेहत के लिए भी खतरा बन जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ घरेलू और नेचुरल चीजें ऐसी हैं जो आपकी फिटनेस को आसान बना सकती हैं? उनमें से एक है, काले अंगूर का जूस। ये छोटा सा फल और उसका रस, पेट की चर्बी कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है। 

क्यों बढ़ती है पेट की चर्बी?

सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि पेट की चर्बी अचानक नहीं बढ़ती। ये धीरे-धीरे आपकी लाइफस्टाइल और खानपान की गलतियों का नतीजा होती है। जैसे कि, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड ज़्यादा खाना, शारीरिक गतिविधियों की कमी होना, स्ट्रेस और नींद की कमी रहना, हार्मोनल असंतुलन हो जाना। 

काले अंगूर का जूस 

  • काले अंगूर फाइबर से भरपूर होते हैं और इनकी कैलोरी बहुत कम होती है। ये पेट को देर तक भरा रखते है, जिससे आप बार-बार कुछ खाने से बचते हैं।
  • काले अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है।
  • काले अंगूर का जूस शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालता है, जिससे लिवर साफ होता है और फैट बेहतर होता है।

इसे भी पढ़े: Fitness Tips: हर रोज खाएं पानी में भीगी हुई 5 किशमिश, जवां होने से कोई नहीं रोक पाएगा

कैसे और कब पिएं काले अंगूर का जूस?

  • रोजाना सुबह खाली पेट एक ग्लास ताजा निकाला हुआ काले अंगूर का जूस पिएं।
  • कोशिश करें कि इसमें चीनी न मिलाएं। अगर स्वाद बहुत खट्टा लगे तो थोड़ा सा नींबू या पुदीना डाल सकते हैं।
  • बाजार के पैक्ड जूस से बचें, क्योंकि उनमें शुगर और ज्यादा होता है। 
  • दिनभर खूब पानी पिएं और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें।
  • हर दिन कम से कम 30 मिनट की वॉक या हल्की एक्सरसाइज जरूरी है।

अगर आप रोजाना छोटे-छोटे बदलाव लाते हैं। जैसे सुबह खली पेट काले अंगूर का जूस पीना, रात को जल्दी सोना और खाने में बैलेंस रखना, तो हफ्तों में आप फर्क महसूस करेंगे। तोंद धीरे-धीरे कम होगी और शरीर हल्का लगेगा।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है या फिर पेट की चर्बी जरूरत से ज्यादा बढ़ रही है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Similar News