Friendship Day 2024: फ्रेंडशिप-डे सेलिब्रेशन में तोहफों की अपनी अलग अहमियत होती है। माना जाता है कि ऐसे छोटे-मोटे अवसर पर तोहफे लेने-देने से रिश्ते में एक गर्माहट बनी रहती है। अगर आप भी अपनी फ्रेंड को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाह रही हैं, जो आपके बजट से बाहर भी ना जाए, उसके लिए यूजफल होने के साथ-साथ उसमें इमोशनल टच भी हो। तो उसके कुछ ऑप्शंस यहां बता रहे हैं। आइए जानते हैं...

परफ्यूम सेट: परफ्यूम तो गिफ्ट देने के लिए हमेशा ही बेस्ट ऑप्शन रहा है। आप अपनी दोस्त को परफ्यूम गिफ्ट कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप पहले उस परफ्यूम को चेक करके देख लें। अगर आपकी दोस्त सादगी को पसंद करती है तो बहुत तेज महक वाले परफ्यूम उसे पसंद नहीं आएंगे। भीनी-भीनी खुशबू वाला परफ्यूम अक्सर सिंपल लोग पसंद करते हैं। आप एक गिफ्हैंट पर भी चुन सकती हैं। इस तरह के हैंपर में परफ्यूम, हैंड क्रीम, ऑर्गेनिक सोप्स होते हैं। यह गिफ्ट भी आजकल काफी ट्रेंड में है।

फूड आइटम बास्केट: अगर आपकी फ्रेंड फूडी है और उसे डिफरेंट टाइप के फूड्स खाने का शौक है तो आप फूड आइटम्स का बास्केट तैयार कर सकती हैं। इसमें चॉकलेट्स, चिप्स, कुकीज, फ्रूट जूस आदि रख सकती हैं। इसके अलावा बेकरी आइटम भी आप इसमें रखकर बॉस्केट को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

ज्वेलरी या एक्सेसरीज: ज्वेलरी एक ऐसा उपहार है, जो लगभग सभी महिलाओं को पसंद आता है। इसकी वाइड वैरायटी मार्केट में मौजूद है। आप चाहें तो ब्रेसलेट, हेयर एक्सेसरी या कोई पेंडेंट सेट भी अपनी फ्रेंड को दे सकती हैं। अगर आप एक्सेसरीज देने का प्लान कर रही हैं तो आप रिस्ट वॉच भी दे सकती हैं।

स्मार्ट वॉच आजकल काफी ट्रेंड में है। अगर आपकी फ्रेंड टेक्नोफ्रेंडली है तो अट्रैक्टिव ईयर बड, ब्लू टूथ स्पीकर, मोबाइल कवर भी एक स्मार्ट चॉइस है। इसके अलावा हैंड बैग भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। हैंड वर्क वाले बैग भी दे सकती हैं। ये देखने में काफी अट्रैक्टिव नजर आते हैं। इनमें बहुत सारी वैराइटीज और क्वालिटी आपको मार्केट में मिल जाएंगी। 

फोटो फ्रेम कोलाज: तस्वीरें आपको बीते दौर में ले जाती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए लम्हों की फोटोज को एक जगह एकत्रित करके उसे एक नए अंदाज में कोलाज फ्रेम बनवा सकती हैं। फोटोज का यह कोलाज आपकी फ्रेंड को बहुत भाएगा।