Hariyali Teej Makeup Look: हिंदू धर्म में हर व्रत का एक अलग महत्व होता है। इन्ही में से एक व्रत है हरियाली तीज का व्रत जिसे सुहागन महिलाएं खासतौर पर रखती हैं। ये व्रत महादेव शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है।

इस दिन महिलाएं भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करके अपने अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस साल ये विषेश दिन 7 अगस्त को मनाया जाएगा। हरियाली तीज के लिए महिलाएं पहले से ही काफी तैयारियां करती हैं। साज सज्जे से लेकर पूजा-पाठ तक महिलाएं व्रत के लिए तैयार होती हैं। इसमें 16 शृंगार का भी बड़ा महत्व होता है।

हरियाली तीज पर करें खास मेकअप 
सुहागन महिलाएं सज संवरे के 16 शृंगार के साथ भगवान की अराधना करती हैं। ऐसे में हरियाली तीज पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं और नव विवाहित लड़कियां हरी-लाल साड़ी या खूबसूरत पारंपरिक कपड़े पहनकर सुंदर दिखना पसंद करती हैं। इसके साथ मेकअप भी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। तो आइए जानते हैं हरियाली तीज पर सही मेकअप का तरीका जिसमें आप सादगी भरी भी लगें और खूबसूरत भी।

चेहरा क्लीन करें: सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धोएं। इसके लिए माइल्ड क्लीनजर या फेस वॉश का इस्तमाल करें। कच्चे दूध से भी चेहरे को साफ कर सकते हैं। 

सही फाउंडेशन का इस्तेमाल करें- मेकअप के लिए सही फाउंडेशन पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा  जरूरत है। फाउंडेशन का चयन आपकी स्किन टोन के मुताबिक हो। इसे लगाने से पहले मॉइस्चराइजर या प्राइमर लगाएं ताकी फाउंडेशन स्किन पर एक समान लग सके। अब ऐप्लीकेटर से पूरे फेस पर अच्छे से डैब कर के लगाएं।

कॉन्टोर और कंसीलर- फेस पर अन इवन स्पॉट्स को छिपाने के लिए कंसीलर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करे। शार्पनेस के लिए चिन लाइन, नाक ईब्रोज पर कंटोर करें

आई शैडो का सही इस्तमाल: अगर आपका तीज का आउटफिट हैवी वर्क वाला है तो अपने आईमेकअप को हल्का रखें। डा्रक, लाल, हरा या कोई ऐसा चटकीला रंग का आउटफ्ट है तो न्यूड या लाइट पिंक शेड का चयन कर सकते हैं। काजल, मस्कारा, आई लाइनर को शेप में लगाएं। 

लिप्स्टिक- आईमेकअप की ही तरह लिप्स्टिक का चयन भी बहुत मायने रखता है। हैवी आउटफिट के साथ लाइट लिप्स्टिक लगाए। लिप लाइनर से होठों का शेप दें। लिप्स्टिक लगाने के बाद लिप ग्लॉस से लुक पूरा करें।