Logo
Hartalika Teej Song: हरतालिका तीज का व्रत शिव भजनों के बिना अधूरा सा लगता है। इसलिए तीज के उत्सव पर इन शिव भजनों पर झूमें और भक्ति भावना से माता पार्वती और शिव की उपासना करें।

Hartalika Teej Song In Hindi: हर साल सुहागिन महिलाएं और कुमारी लड़कियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलांए अपने पति की लंबी आयु और घर में सुख समृध्दि के लिए तीज का व्रत करती हैं, तो वहीं कुमारी लड़िकयां शिव जी के जैसा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन करती हैं। 

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जितना लाभ हरतालिका तीज का व्रत और पूजा अर्चना करने से मिलता है उतना ही लाभ पूरी रात भगवान शिव की उपासना करने से मिलता है। इसलिए महिलाएं पूरी रात जागरण करके अपने आराध्य शिव के भजनों का स्मरण कर उनका ध्यान करती हैं। आज हम ऐसे ही कुछ खास भजनों का जिक्र कर रहे हैं, जिन्हें आप आज रात जागरण में उपयोग कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं... 

ये भी पढ़ेः- हरतालिका तीज के खास मौके पर सहेलियों को दें बधाई, भेजें ये 10 कोट्स, मैसेज

हरतालिका तीज की रात इन 5 भजनों से करें भगवान शिव की उपासना
1. 'करूं गौरी की पूजा तन मन से मेरी मांग सिंदूर से लाल रहे'- यह काफी मशहूर भजन है, जिसे आप भी हरतालिका तीज पर अपनी सखियों के साथ गा सकती हैं। 

2. 'गौरा मैया दे रही सुहाग चलो सखी लेने चले'- माता पार्वती और प्रभु शिव का ये भजन हर सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस भजन के द्वारा महिलाएं गौरी मैया से अपने सुहाग मांगती हैं।  

3. 'वो मन कहां से लाऊ तेरी भक्ति में जो मन लगे'- हरतालिका तीज पर शिव की उपासना के लिए ये भजन एकदम परफेक्ट है। महिलाएं इस भजन के साथ तीज पर अपने आराध्या शिव जी का स्मारण कर सकती हैं।  

4. 'मेरे भोलेबाबा आओ मेरे मकान में'-  अगर तीज के व्रत में आप भगवान शिव को अपने भजन के द्वारा आमंत्रित करना चाहती हैं, तो ये भजन एकदम सही हैं। इस भजन से आप अपने आराध्य को खुश करके अपने घर पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की कामना कर सकती हैं।  

5. 'बिछा दो फूल आंगन में मेरे भोलेनाथ आए हैं'-  तीज के लिए ये भजन भी काफी अच्छा है। हरतालिका तीज के रात्रि जगराते की शुरूआत आप इस भजन को गाकर कर सकती हैं।  

 

5379487