Hartalika Teej 2024 Mehndi Design: हिंदू धर्म में तीज-त्योहार का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए व्रत रखती है। इसके साथ वह सोलह श्रृंगार करती हैं। इस साल यह पर्व 6 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर हाथों में महेंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप हरतालिका के शुभ दिन पर ट्राई कर सकती हैं। 

बोल्‍ड मेहंदी डिजाइंस
अगर आप सबसे अलग मेहंद डिजाइन लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो आप बोल्ड मेहंदी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इन दिनों बोल्ड मेहंदी डिजाइंस ट्रेंड में भी है और इस तरह की मेहंदी डिजाइंस रचने के बाद और भी ज्यादा सुंदर दिखती है।

Hartalika Teej 

ये भी पढ़े- Hartalika Teej 2024 : हरतालिका तीज पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, बनी रहेगी देवी की कृपा

शंकर-पार्वती मेहंदी डिजाइंस 
हरतालिका तीज के शुभ मौके पर आप हाथों में शंकर-पावर्ती की ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को हिंदू धर्म मे पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप भी पवित्र प्रतीकों वाली मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। 

Mehndi Desgin

जाल मेहंदी डिजाइंस
जाल मेहंदी डिजाइन बेहद सिंपल और यूनिक लगती हैं। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। इसलिए अक्सर महिलाएं इस तरह की मेहंदी डिजाइंस को क्रिएट कराना पसंद करती हैं और ये रचने के बाद को ताे काफी सुन्दर और आकर्षित लगती हैं। 

ये भी पढ़े- Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर आलता से हाथ-पैरों को यूं सजाएं, खूबसूरती में लगेगा चार चांद

Mehndi

सिंपल मेहंदी डिजाइंस
अगर आपके पास वक्त की कमी है और आप बेहद सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइंस में को बनवा सकती हैं। ये सिंपल डिजाइन की बेल पैटर्न वाली मेहंदी अच्‍छी लगती है। ऐसे में आप इसे हरतालिका के शुभ मौके पर लगा सकती हैं। 

Simple Mehndi Design