Women Health: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। 40 की उम्र के बाद शरीर में समस्याएं उभरने लगती हैं और इसी के साथ शुरू हो जाता है अस्पताल के चक्कर लगाने का सिलसिला। आप अगर 40 की उम्र को पार कर गई हैं और हेल्दी रहना चाहती हैं तो हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है। 

महिलाओं के शरीर में 40 की उम्र के बाद बदलाव होने शुरू हो जाते हैं और 50 की उम्र तक मेनोपॉज के साथ ही कई अन्य शारीरिक परिवर्तन होने लगते हैं। इस दौरान बॉडी फैट भी बढ़ जाता है, स्किन की सॉफ्टेनस और शाइन कम होने लगती है। महिलाएं अगर उम्र बढ़ने के साथ दलिया को अपने फूड का हिस्सा बना लें तो ये उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

दलिया खाने के फायदे 

वजन - दलिया फाइबर से भरपूर फूड है और इसका सेवन वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है। हेल्थलाइन के मुताबिक दलिया खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा महसूस होता है और क्रेविंग शांत रहती है। रिसर्च के अनुसार रोजाना साबुत अनाज खाया जाए तो बढ़ते वजन को काबू किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Blood Purifying Foods: खून की गंदगी को साफ कर देंगे 5 फूड, बीमारियां होंगी दूर, स्किन बन जाएगी चमकदार

कब्ज - आयुर्वेद में कहा गया है कि शरीर की ज्यादातर बीमारियों की जड़ हमारा पेट होता है। अगर पेट तंदुरुस्त है तो बीमारियां पास नहीं फटकती है, लेकिन पेट संबंधी समस्याएं हैं तो ये काफी परेशानी पैदा करता है। कब्ज की शिकायत में अगर दलिया खाया जाए तो ये कब्ज दूर करता है। दलिया गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों को कम करता है। 

मसल्स - बढ़ती उम्र के साथ महिलाओ में मांसपेशियों का घनत्व कम होने लगता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है मसल मास में गिरावट देखी जाती है। दलिया में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मसल्स को हेल्दी रखने और घनत्व बढ़ाने में मददगार होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kidney Health: किडनी के लिए ज़हर के जैसी हैं 4 चीजें, ज्यादा खा लिया तो हो सकता है स्टोन, सोच-समझकर करें सेवन

ब्रेस्ट कैंसर - फाइबर रिच दलिया में ढेरों गुण छिपे हैं। एक रिसर्च के मुताबिक दलिया खाने से ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है। दलिया में मौजूद प्रॉपर्टीज हार्ट समेत शरीर के अन्य अंगों को हेल्दी रखने में मदद करती हैं।