पुरुष हो या महिला सभी को पेट में जमी चर्बी की समस्या के साथ जुझते हुए देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि, हमारा खानपान, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधि तो न के बराबर है। लेकिन अक्सर लोगों को इस बात की खबर नहीं है कि, पेट की चर्बी न केवल दिखने में परेशानी का कारण बनती है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आती है। ऐसे में पेट की चर्बी को कम करने के लिए  5 सरल तरीके बता रहे हैं, जो चर्बी कम करने के साथ बीमारियों से दूर रखेगी।

स्वस्थ और संतुलित आहार बेहद जरूरी है 

पेट की चर्बी कम करने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है सही आहार खाना। तली-भुनी या फिर अधिक शक्कर और मैदे वाली चीजों से बचें। अपने भोजन में अधिक से अधिक हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें।  साथ ही खाने में पौष्टिक तत्वों की मात्रा बढ़ाने से शरीर में चर्बी कम करने की प्रक्रिया में तेजी आती है।

नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी 

योग और व्यायाम पेट की चर्बी कम करने में मदद करेगा। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें। पैदल चलना, साइकिल चलाना, तैराकी और दौड़ना पेट की चर्बी को कम करता है। इसके साथ ही, योग को जीवन का हिस्सा बना लेंगे, तो कभी इस समस्या से परेशान नहीं होंगे। जैसे भुजंगासन, नौकासन, सूर्य नमस्कार और कपालभाति।

ज्याया से ज्यादा पानी पिएं

पानी पीने से शरीर की सफाई होती है। यह शरीर के खराब पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंगे तो पाचन तंत्र अच्छी चलेगी, जिससे पेट की चर्बी कम होने में सहायता मिलेगी। इसलिए हर रोज  8-10 गिलास पानी अवश्य पिएं।

 गुनगुने पानी में नींबू का सेवन

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। पेट की चर्बी तेजी से कम होगी, नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया को बढ़ाता है। यह मिश्रण मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायक है। इसे नियमित रूप से अपनाने से आप कुछ ही समय में फर्क महसूस कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें और तनाव तो कभी मत लें 

अक्सर हम तनाव के कारण नींद पूर नहीं कर पाते हैं, जो पेट की चर्बी को बढ़ाने में सहायक होता है। पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन बढ़ता है, जो शरीर में चर्बी जमा करने की प्रक्रिया को बढ़ाता है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना आवश्यक है। 

ये सभी छोटे-छोटे बदलाव आपके जीवन में बड़े सुधार ला सकते हैं। याद रखें, शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, तो इन उपायों को अपनाएं और स्वस्थ जीवन का आनंद लें।