Right Time to Eat Fruits : फलों को खाने का सही समय क्या है, खाली पेट या खाने के बाद?

Right Time to Eat Fruits
X
फलों को गलत वक्त पर खाने की गलती न करें
Right Time to Eat Fruits : फलों को खाने का सही समय क्या है, खाली पेट या खाने के बाद? : गलत समय पर फल खाने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता और कई बार यह पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए फलों को कब खाना चाहिए, इसके बारे में जान लीजिए।

Right Time to Eat Fruits : फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें खाने का सही समय भी बहुत मायने रखता है। गलत समय पर फल खाने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता और कई बार यह पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि फलों को खाने का सही समय क्या है और किस समय इन्हें खाने से बचना चाहिए।

फलों को खाने का सही समय

  • दिन की शुरुआत फलों से करना सबसे बेहतर होता है। लेकिन सुबह खाली पेट पीने से बचें।
  • खाना खाने के कुछ समय पहले फल का सेवन करना सही रहता है। यानी खाना खाने के 30 मिनट पहले फल खाने के फायदे अद्भुद होते हैं।
  • शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए एक्सरसाइज के बाद फल खाना लाभदायक हो सकता है।
  • शाम के समय जब हल्की भूख लगे, तब फल खाना सेहतमंद होता है।

इसे भी पढ़े : Beetroot Juice Benefits : चुकंदर जूस के 5 अद्भुत फायदे, जानिए दिन में कितनी बार पीना चाहिए

कौन से फल कब खाने चाहिए?

  • सुबह के वक्त- पपीता, सेब, केला, तरबूज
  • दोपहर के वक्त- आम, अनार, संतरा, कीवी
  • शाम के वक्त- नाशपाती, अंगूर, स्ट्रॉबेरी

(Disclaimer) : फलों को सही समय पर खाने से उनका अधिकतम लाभ मिलता है। कोशिश करें कि खाली पेट या भोजन से कुछ समय पहले फलों का सेवन करें। खाने के तुरंत बाद फल खाने से बचें ताकि पाचन तंत्र बेहतर बना रहे और शरीर को सभी पोषक तत्व सही ढंग से मिल सकें। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लेकर फल का सेवन करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story