Home Remedies : पेट की समस्या और मोटापा कर देगा छूमंतर, आपके किचन में है रामबाण घरेलू उपाय

roasted cumin and black salt
X
पेट की समस्या और मोटापा दूर करने के लिए घरेलू उपाय
Home Remedies : भुना हुआ जीरा और काला नमक एक ऐसा रामबाण घरेलू उपाय है, जो आपके पेट की समस्याओं और मोटापे को छूमंतर कर सकता है। जानें कैसे करें इसका सेवन...

Home Remedies : जंक फूड की अधिकता और व्यायाम की कमी से पाचन तंत्र कमजोर होता है, साथ ही वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में लोग महंगी दवाइयों और जिम की ओर रुख करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही इन समस्याओं का समाधान छुपा हुआ है? भुना हुआ जीरा और काला नमक एक ऐसा रामबाण घरेलू उपाय है, जो आपके पेट की समस्याओं और मोटापे को छूमंतर कर सकता है।

मोटापा घटाने में सहायक

जीरा आपके शरीर में मौजूद कैलोरी को कम करता है। काला नमक भी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इन दोनों को मिलाकर नियमित सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

गैस और कब्ज का समाधान

पेट की गैस और कब्ज जैसी समस्याएं कई लोगों को परेशान करती हैं। भुने हुए जीरे का सेवन करने से आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है, जिससे गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। काले नमक का उपयोग इन समस्याओं को और भी जल्दी ठीक करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़े : Home Remedies : ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन में क्या मिलाएं...दही या दूध? जानें सही उपाय

भुने हुए जीरे और काले नमक का सेवन कैसे करें?

1) पाउडर बनाकर सेवन कर सकते हैं

  • 2 चम्मच भुना हुआ जीरा और 1 चम्मच काला नमक लें।
  • दोनों को पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसे रात के भोजन के बाद आधा चम्मच गर्म पानी के साथ लें।

2. पानी में उबालकर पी सकते हैं

  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच भुना हुआ जीरा डालें।
  • इसे 5 मिनट तक उबालें और फिर इसमें चुटकी भर काला नमक मिलाएं।
  • यह पानी सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

(Desclaimer) : ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपका मोटापा हद से ज्यादा है या फिर गैस की समस्या बार-बार होती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story