Logo
Bloating And Gas: पेट में गैस बनना एक कॉमन समस्या है जो कि हमारे खान-पान से सीधे जुड़ी है। कुछ घरेलू तरीकों की मदद से मिनटों में इसमें आराम पाया जा सकता है।

Bloating And Gas: पेट में अगर गैस बन रही है या ब्लोटिंग की परेशानी है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ये समस्या सीधे हमारे खाने-पीने की आदत से जुड़ी हुई है। स्वाद के चक्कर में कई बार ओवरइंटिग भी इस परेशानी की वजह बन जाती है। लंबे वक्त तक अनहेल्दी फूड लेने या खराब लाइफस्टाइल भी गैस, अपच जैसी समस्या को काफी गंभीर बना देती है। एसिडिटी होने पर भी पेट संबंधी समस्याएं सामने आने लगती हैं। आप हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनकी मदद से मिनटों में पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्या से आपको मिनटों में राहत मिल सकेगी। 

इन घरेलू तरीकों को आज़माएं

छाछ - पेट की गर्मी को शांत करने और गैस, अपच जैसी परेशानियों में राहत देने के लिए छाछ रामबाण की तरह काम कर सकती है। रेगुलर छाछ का सेवन लंबे वक्त हो रही कब्ज की परेशानी को भी हल कर सकती है। छाछ में काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर पीने से गैस से राहत मिलती है। 

केला - एसिडिटी और गैस से राहत के लिए केले का उपयोग लाभकारी होता है। केले में नेचुरली एंटासिड होता है जो कि एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। गैस, अपच की समस्या से राहत पाने के लिए रोज एक-दो केले खाना लाभदायक हो सकता है। 

भुना जीरा - आप अगर गैस से परेशान हैं तो भुना हुआ जीरा पीस लें और उसे पानी में डालकर घोलकर पी लें। थोड़े ही वक्त में गैस की समस्या से आपको राहत मिलेगी। जीरा एक शानदार एसिड न्यूट्रिलाइजर होता है। इसे गरम पानी में भी पी सकते हैं। 

दालचीनी - किचन का यह मसाला कई मायनों में बेहद फायदेमंद है। दालचीनी की चाय पीने से मिनटों में ही पेट की गैस में आराम मिल सकता है। इस चाय का रेगुलर सेवन आपको पेट से जुड़ी समस्या में काफी राहत देगा। 

सेब का सिरका - पेट की गर्मी अगर बढ़ गई है तो इसके लिए सेब का सिरका काफी फायदा पहुंचा सकता है। एक कप पानी में दो टेबलस्पून सेब का सिरका डालकर पीने से काफई राहत मिल सकती है। 

अजवाइन - गैस की समस्या में राहत देने के लिए सदियों से अजवाइन का प्रयोग किया जाता रहा है। इसका सेवन कुछ ही मिनटों में गैस की परेशानी में आराम दिला सकता है। अजवाइन का पानी भी लाभकारी होता है।

5379487