Home Remedies: 40 के बाद नहीं दिखेंगी झुर्रियां! ये 4 घरेलू उपाय हर रोज अपनाएं

Home Remedies for Wrinkels
X
झुर्रियां हटाने के घरेलू उपाय
Home Remedies: यहां आपको खूबसूरती की वो चाबी मिल सकती है जो सालों तक ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। आज हम बता रहे हैं चार ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो नेचुरल है और असरदार भी है। 

Home Remedies: जैसे-जैसे उम्र 40 के पार जाने लगती है। हमारे चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है। इसके साथ ही सबसे पहले सवाल ये आता है कि, अब सही में बुढ़ापा दिखने लगा है? ऐसे में किसी भी महिला के लिए टेंशन लेना लाजमी है। इन सब के बीच महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट से पहले एक बार अपने किचन की ओर देखिए। यहां आपको खूबसूरती की वो चाबी मिल सकती है जो सालों तक ढूंढने की कोशिश कर रहे थे। आज हम बता रहे हैं चार ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो नेचुरल है और असरदार भी है।

केला और शहद का मास्क

  • आधा पका केला मसल लें।
  • उसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं।
  • चेहरे पर 15–20 मिनट लगाकर रखेंष
  • गुनगुने पानी से धो लें।
  • हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका मास्क लगाएं।

रात में नारियल तेल से हल्की मसाज

  • चेहरे को धोकर सुखा लें।
  • 2 या 3 बूंद नारियल तेल लें और चेहरे की मसाज करें।
  • पूरी रात लगा रहने दें।
  • ये स्किन को रिपेयर नेचुरल तरीके से ग्लो करने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़े: Home Remedies: गर्मियों में लू लगने से खुद को कैसे बचाएं? ये देसी नुस्खा अपनाएं

गुलाब जल और ग्लिसरीन का नाइट टोनर

  • 1 चम्मच गुलाब जल लेकर उसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिला दें।
  • रूई से चेहरे और गर्दन पर लगाएं
  • इसे हर रोज रात को इस्तेमाल करें

हल्दी वाला दूध या गर्म पानी में नींबू-शहद का सेवन

  • रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

(Disclaimer): अब ना कोई झुर्रियों की फिक्र, ना महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत! बस किचन से खूबसूरती राज छुपा हुआ है। हालांकि ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्या है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story