Logo
प्लास्टिक के बर्तन में लगे जिद्दी दाग और बदबू से परेशान हो गए हैं। कुछ घरेलू उपाय से आप इन दागों और महक से छुटकारा पा सकते हैं।

प्लास्टिक के बर्तन में लगे जिद्दी दाग और बदबू से परेशान हो गए हैं। खासकर जब इनमें तेलीय खाना, मसालेदार सब्जियां या फिर टमाटर से बने व्यंजन रखे जाएं, तब इनसे बदबू हटाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों से आप इन दागों और महक से छुटकारा पा सकते हैं, वो भी बिना किसी केमिकल को उपयोग किए। जानिए कैसे...

नींबू और बेकिंग सोडा 

  • सबसे पहले प्लास्टिक के बर्तन को पानी से धो लें।
  • फिर बर्तन के दाग वाली जगह पर आधे नींबू का रस डालें और थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें।
  • इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
  • इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें। नींबू दाग और महक को कम करने में मदद करेगा, जबकि बेकिंग सोडा इसे साफ करेगा।

सिरका और गर्म पानी

  • एक बड़े कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें एक कप सिरका मिला लें।
  • इस घोल में प्लास्टिक के बर्तन को 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें।
  • फिर एक स्पंज से बर्तन को रगड़ें और साफ पानी से धो लें।
  • सिरका दागों को ढीला कर देगा और बर्तन में आई बदबू को भी खत्म कर देगा।

नमक और नींबू

  • आधे नींबू को दाग वाली जगह पर रगड़ें और उस पर थोड़ा नमक छिड़कें।
  • कुछ देर इसे छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।

कोयला का टुकड़ा 

  • बर्तन को अच्छे से धोने के बाद, उसमें सूखा कोयले का टुकड़ा रखें।
  • इसे 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें, फिर बर्तन को निकाल लें। बदबू चली जाएगी।

अगर बर्तन से बदबू नहीं जा रही है, तो उसे धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें। धूप प्राकृतिक तरीके से बदबू को हटाने में मदद करती है। इन आसान घरेलू उपायों से आप प्लास्टिक के बर्तनों में लगे जिद्दी दाग और बदबू से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हें नियमित रूप से अपनाने से आपके बर्तन लंबे समय तक साफ रहेंगे।

5379487