How to Check Honey Purity: शहद औषधीय गुणों से भरी होती है, यही वजह है कि लगभग सभी घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। शहद की खूब डिमांड होने की वजह से मार्केट में आजकल धड़ल्ले से नकली शहद भी बिकने लगा है। नकली शहद न सिर्फ गुणों से रहित रहता है, बल्कि इसके सेवन से शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 

आजकल फेरीवाले भी घर-घर जाकर असली शहद बेचने का दावा करते हैं। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां भी ऐसा ही कहती हैं। आप चाहें तो बेहद आसन ट्रिक्स को फॉलो कर शहद की पहचान कर सकते हैं कि ये असली हैं या नहीं। मिनटों में ही आपको पता लग जाएगा कि शहद अलसी होने का दावा सही है या नहीं। 

असली शहद की पहचान के टिप्स

पानी में डालकर जांचें: एक गिलास पानी लें और उसमें थोड़ा सा शहद डालें। अगर शहद पानी में घुल जाता है तो यह नकली है। असली शहद पानी में घुलता नहीं है बल्कि थोड़ी देर बाद नीचे बैठ जाता है। असली शहद पानी में डालने पर एक गोला बनाता है जो धीरे-धीरे नीचे बैठता है।

इसे भी पढ़ें: Milk Boiling: दूध गर्म करने में अब नहीं निकलेगा बर्तन से बाहर! 4 आसान ट्रिक्स अपनाएं, हो जाएंगे टेंशन फ्री

आग की लपट पर जांचें: एक चम्मच में थोड़ा सा शहद लेकर उसे आग की लपट पर रखें। असली शहद जलता नहीं है बल्कि धीरे-धीरे कारमेलाइज होता है और एक गाढ़ा पदार्थ बन जाता है। अगर शहद जल जाता है या धुआं निकलता है तो यह नकली है।

अखबार पर जांचें: एक अखबार के टुकड़े पर थोड़ा सा शहद डालें। असली शहद अखबार में घुसता नहीं है। यह अखबार की सतह पर ही रहता है। अगर शहद अखबार में घुस जाता है तो यह नकली है।

आयोडीन टेस्ट: एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें आयोडीन की डालें। अगर शहद का रंग नीला या बैंगनी हो जाता है तो इसमें स्टार्च मिला हुआ है और यह नकली है। असली शहद का रंग नहीं बदलेगा।

इसे भी पढ़ें: Achar Storage Tips: बारिश में नमी से अचार खराब होने का है डर? बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, रहेगा एकदम फ्रेश

अन्य तरीके

छोटा चम्मच टेस्ट: असली शहद को चम्मच से निकालने पर धीरे-धीरे बहता है, जबकि नकली शहद तुरंत बह जाता है।
ठंडा करके देखें: असली शहद को फ्रिज में रखने पर क्रिस्टल बन जाते हैं, जबकि नकली शहद में क्रिस्टल नहीं बनते।