Phalsa Sharbat Recipe: महीने के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। ऐसे मौसम में फालसा का शरबत पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है। शरीर को ठंडा रखने में फालसा का शरबत बेहद असरदार होता है। तेज गर्मी से बचाव के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, इसमें एक आसान तरीका देसी हेल्थ ड्रिंक्स जैसे आम पन्ना, सौंफ का शरबत, गोंद कतीरा शरबत या फालसा शरबत को पीना है। फालसा एक बहुत गुणकारी फल है जो कि मई-जून में मिलने लगता है। 

फालसा का शरबत बाजार में मिलने वाली ठंडाई को भी मात दे देता है। इसे अगर सही तरीके से बनाया जाए तो ये बॉडी को कई अन्य फायदे भी देता है। आइए जानते हैं फालसा शरबत 5 मिनट में बनाने की विधि। 

फालसा शरबत के लिए सामग्री
फालसा - डेढ़ कप
काला नमक - 1/2 टी स्पून
चीनी - स्वाद के मुताबिक
बर्फ के टुकड़े - 8-10

फालसा शरबत बनाने का तरीका
फालसा का शरबत बनाना बहुत सरल है और ये मिनटों में तैयार हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले पके हुए फालसा का चुनाव करें। इसके बाद फालसा को छलनी में डालें और नल के नीचे रखकर उसे अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद छलनी को अलग रख दें, जिससे फालसा का अतिरिक्त पानी निकल जाए और फालसा अच्छी तरह से सूखकर क्लीन हो जाएं। 

इसे भी पढ़ें: Summer Healthy Laddu: गोंद कतीरा के साथ मिलाएं 3 ड्राई फ्रूट्स, बन जाएगा ताकत बढ़ाने वाला लड्डू, एनर्जी मिलेगी भरपूर

अब मिक्सर में आधा कप चीनी डालें और उसमें आधा कप पानी डालकर ब्लेंड कर लें। इसके बाद ढक्कन खोलें और उसमें फालसा डालकर 1 कप पानी और मिला दें। इसके बाद मिक्सर चलाकर फालसा को ब्लेंड कर लें। इसके बाद दोबारा ढक्कन खोलकर थोड़ा सा पानी और मिक्स करे और फिर से फालसा शरबत को ब्लेंड करें। 

इसे भी पढ़ें: Alsi Ki Chutney: कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए गर्मी में खाएं अलसी की चटनी, इस तरीके से बनाएंगे तो मिलेंगे 5 बड़े फायदे

फालसा शरबत अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल लें और उसमें थोड़ा सा काला नमक और 4-5 बर्फ के टुकड़े डाल दें। जिससे शरबत अच्छी तरह से ठंडा हो सके। 1 मिनट बाद शरबत को सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से 2 बर्फ के टुकड़े डालकर फालसा शरबत को सर्व करें।