Logo
Tips to Identify Mava: त्यौहारी सीजन में मावा खरीद रहे हैं तो कुछ तरीकों से इसकी पहचान करें। इससे मिलावट वाला मावा खरीदने से आप बच सकते हैं।

Tips to Identify Mava: मावे की मिठाइयां तो हम अक्सर खाते हैं। इसके साथ ही मावा का कई फूड डिशेस में भी इस्तेमाल किया जाता है। त्यौहारी सीजन में मावा की डिमांड काफी बढ़ जाती है और ज्यादातर लोग इसे मार्केट से खरीदकर लाते हैं। मांग बढ़ने के साथ ही बाजार में मिलावटी मावा की आवक भी शुरू हो जाती है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ती है, बल्कि शरीर के लिए भी नुकसानदायक है। 

आप अगर मिलावटी मावा खरीदने से बचना चाहते हैं तो कुछ तरीके अपनाएं। इनकी मदद से आप आसानी से शुद्ध और मिलावटी मावे के बीच अंतर पहचान सकते हैं। इससे आपके खराब मावा खरीदने की चिंता भी दूर हो जाएगी। 

असली मावा कैसे पहचानें?

रंग और गंध: असली मावा का रंग हल्का पीला होता है। बहुत सफेद रंग संदेह पैदा कर सकता है। हमेशा हल्का पीला रंग वाला मावा ही खरीदना चाहिए। असली मावा में हल्की सी दूध की महक आती है। किसी भी अजीब गंध से सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें: Desi Ghee: मलाई से 15 मिनट में निकल जाएगा दानेदार घी, इस तरीके से बनाएं, कम मेहनत में काम होगा आसान

छूकर पहचानें: असली मावा थोड़ा चिपचिपा होता है और दबाने पर उंगलियों के निशान लग जाते हैं। असली मावा दानेदार नहीं होता है और इसमें कोई गांठ नहीं होती है। अगर गांठ वाला मावा मिले तो समझ जाएं कि खोया में किसी न किसी तरह की मिलावट है। 

जलाकर देखें: मावा असली है या नहीं, इसका परीक्षण आप उसका एक छोटा सा टुकड़ा जलाकर भी कर सकते हैं। असली मावा को आग लगाने पर वह आसानी से जल जाता है और उसकी राख सफेद रंग की होती है। वहीं, मिलावटी मावा आसानी से नहीं जलता है। 

आयोडीन का पानी: असली मावा की पहचान करने के लिए एक कटोरी में गर्म पानी लें। उसमें थोड़ा सा आयोडीन डालकर घोल ले। इसके बाद इस घोल में एक चम्मच मावा डाल दें। थोड़ी देर बाद मावा अगर नीले रंग का दिखाई देने लगे तो समझ लें कि मावा में कुछ न कुछ मिलावट हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Cumin Powder: खाने का स्वाद बढ़ाने वाला जीरा पाउडर 10 मिनट में बनाएं, स्टोर करते वक्त ध्यान रखें 5 बातें

नकली मावा के नुकसान
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: इसमें स्टार्च, मैदा या अन्य सस्ते पदार्थ मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
स्वाद में अंतर: नकली मावा का स्वाद असली मावा जैसा नहीं होता।
मिठाई की गुणवत्ता खराब होती है: नकली मावा से बनी मिठाइयाँ जल्दी खराब हो जाती हैं और उनका स्वाद भी अच्छा नहीं होता है।

5379487