Aam ki Chutney Recipe: कच्चे आम की चटनी नहीं बढ़ने देगी शरीर की गर्मी, इस तरह बनाकर खाएंगे तो रहेंगे एकदम फिट

Raw Mango Chutney
X
आम की चटनी बनाने की विधि।
Aam ki Chutney Recipe: कच्चे आम (कैरी) की चटनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पोषण से भी भरपूर होती है। मिनटों में तैयार होने वाली इस चटनी को आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Aam ki Chutney Recipe: गर्मी के दिनों में आम का का हर कोई लुत्फ उठाता है। पके हुए रसीले आम का अलग ही मज़ा है, तो कच्चे आम यानी कैरी का ज़ायका भी एकदम जुदा है। समर में कच्चे आम की चटनी बेहद लोकप्रिय फूड है जिसे लगभग सभी घरों में बनाकर खाया जाता है। शरीर का तापमान मेंटेन रखने वाली आम की चटनी बहुत स्वादिष्ट भी होती है। पेट की गर्मी शांत करने से लेकर डाइजेशन सुधारने तक में कच्चे आम की चटनी लाभकारी होती है।

आप अगर स्वाद के साथ सेहत को लेकर भी फ्रिकमंद रहते हैं तो कच्चे आम की चटनी जरूर खाएं। इसका सेवन आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं आम की चटनी बनाने का तरीका।

इसे भी पढ़ें: Healthy Laddu for Summer: गर्मी में रोज़ खाएं यह एक लड्डू, दिनभर महसूस नहीं होगी थकान, 5 खास चीजों से होता है तैयार

आम की चटनी बनाने के लिए सामग्री
कच्चा आम (कैरी) - 1
पुदीना पत्ते - 1/2 कप
हरी धनिया पत्ती कटी - 2 कप
भुना जीरा - 1 टी स्पून
काला नमक - 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3-4
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
हींग - 2 चुटकी
सफेद नमक - स्वादानुसार

आम की चटनी बनाने की विधि
गर्मी के दिनों में लंच और डिनर में अक्सर कच्चे आम की चटनी खायी जाती है। स्वाद और पोषण से भरपूर ये चटनी मिनटों में तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए कच्चा आम लें और इस बात का ध्यान रखें कि कच्चा आम नरम न हो। पहले कैरी को छीलें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अदरक को छीलकर उसके भी बारीक टुकड़े कर लें। अब मिक्सर में आम के टुकड़े, अदरक, पुदीना पत्ते, हरा धनिया डाल दें।

इसे भी पढ़ें: Saunf Ka Sharbat: मिनटों में पेट की गर्मी हो जाएगी दूर, इस तरीके से बनाकर पिएं सौंफ का शरबत, मिलेंगे 5 बड़े फायदे

इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च, काला नमक, भुना जीरा और स्वादानुसार सफेद नमक मिक्स कर दें। आखिर में हींग और आधा कप पानी मिक्सर जार में डालें और फिर ढक्कन लगाकर सारी चीजों को ग्राइंड कर बारीक पीस लें।

आप चाहें तो चटनी को दरदरा भी रख सकते हैं। स्वाद से भरपूर कच्चे आम की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे एक बाउल में निकाल लें और लंच-डिनर में परोसें। इस चटनी को फ्रिज में रखकर हफ्तेभर तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story