Aloo Paratha Recipe: नाश्ते में खूब पसंद किया जाता है आलू पराठा, इस तरीके से बनाएंगे तो स्वाद मिलेगा लाजवाब

Aloo Paratha Recipe: नाश्ते में आलू का पराठा देखकर मुंह में पानी आ जाता है। आप आसानी से आलू पराठा तैयार कर सकते हैं। जानते हैं टेस्टी आलू पराठा बनाने की विधि।;

Update: 2025-04-21 02:37 GMT
Aloo paratha recipe
आलू पराठा बनाने का तरीका।
  • whatsapp icon

Aloo Paratha Recipe: आलू का पराठा बेहद स्वादिष्ट डिश है जिसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है। बच्चों को आलू का पराठा काफी पसंद आता है। बहुत से लोग नाश्ते में आलू पराठा खाना काफी पसंद करते हैं। आप भी अगर आलू पराठा के शौकीन हैं तो इस बार नाश्ते में आलू पराठा बना सकते हैं। आलू पराठा बनाना बहुत सरल है इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। 

पारंपरिक आलू पराठा बनाने के अलावा बहुत से लोग इसमें कई तरह के प्रयोग भी करते हैं। ड्राई फ्रूट्स या अनार दाना डालकर आलू पराठे का स्वाद और भी उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं आलू पराठा बनाने का तरीका। 

आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • उबले आलू- 4 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 टेबलस्पून
  • अदरक- 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन- 1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
  • अमचूर पाउडर- 1/2 टीस्पून
  • नमक-स्वादानुसार
  • घी या तेल- सेंकने के लिए

इसे भी पढ़ें: Suji Dosa Recipe: नाश्ते में सूजी से फटाफट तैयार कर लें डोसा, 10 मिनट की मेहनत में लूट लेंगे वाहवाही

आलू पराठा बनाने की विधि

आटा गूंथना: सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर नर्म आटा गूंथ लें और 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

भरावन तैयार करना: उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें। अब उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, लाल मिर्च, अमचूर, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। यह भरावन स्वाद और खुशबू से भरपूर होगा।

पराठा बेलना और सेंकना: आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा बेलें, बीच में भरावन रखें और चारों ओर से मोड़कर बंद कर दें। अब हल्के हाथों से बेलकर पराठा तैयार करें। तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों ओर से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।

परोसना: तैयार पराठे को मक्खन, दही या अचार के साथ गरमागरम परोसें।

इसे भी पढ़ें: Aam Panna: गर्मी में लू से बचाएगा आम का पन्ना, 10 मिनट में करें तैयार, दिनभर फील करेंगे तरोताज़ा

टिप्स

  • भरावन को ज़्यादा गीला न रखें, वरना पराठा बेलते वक्त फट सकता है।
  • चाहें तो इसमें प्याज़ या पनीर भी मिला सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।

Similar News