Aloo Uttapam: उत्तपम एक पॉपुलर साउथ इंडियन डिश है जिसे खूब पसंद किया जाता है। आलू उत्तपम को भी पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पारंपरिक उत्तपम की तर्ज पर ही आलू उत्तपम को बनाया जा सकता है। ब्रेकफास्ट या फिर दिन में हल्की फुल्की भूख लगने पर आलू उत्तपम को परोसना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

पारंपरिक उत्तपम में जहां उड़द दाल, चावल का इस्तेमाल होता है, वहीं आलू उत्तपम में पोहा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बेहद सरलता से मिनटों में तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं आलू उत्तपम बनाने की विधि। 

आलू उत्तपम  बनाने के लिए सामग्री
आलू उबले - 4-5
पनीर कद्दूकस - 2-3 टेबलस्पून
कॉर्न फ्लोर - 1 टेबलस्पून
पोहा भिगोया हुआ - 1 टेबलस्पून
प्याज - 1
हरी धनिया पत्ती कटी - 2 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून
राई - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

आलू उत्तपम  बनाने का तरीका
आलू उत्तपम एक स्वादिष्ट डिश है जिसका स्वाद बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और फिर उनके छिलके उतार लें। इसके बाद आलू को एक बर्तन में कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस आलू में पानी में भिगोया पोहा डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: Kele ki Chutney: केले की चटनी खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, इमली चटनी को देती है टक्कर, इस तरह बनाएं

अब प्याज बारीक काट लें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। फिर हरी धनिया पत्ती भी बारीक काट लें। इन सभी चीजों को आलू-पोहे के मसाले में डालकर ठीक ढंग से मिक्स करें। इस मिश्रण में कॉर्न फ्लोर समेत अन्य मसाले भी मिला दें। घोल को जितना भी पतला करना है उस हिसाब से पानी मिलाएं। 

अब एक नॉनस्टिक तवा मीडियम आंच पर गर्म करें। इस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं। अब एक कटोरी में घोल लेकर उसे तवे पर डालें और फैलाएं आलू उत्तपम बनाएं। ध्यान रखें कि आलू उत्तपम को ज्यादा पतला नहीं करना है। उत्तपम को पलटकर तब तक सेकें जब तक दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Suji Aloo Balls: सूजी आलू से बनाएं टेस्टी बॉल्स, बच्चों के लिए है परफेक्ट स्नैक्स; स्वाद मिलेगा भरपूर

बीच-बीच में करछी के निचले हिस्से से उत्तपम को हल्का सा प्रेस भी करते जाएं, जिससे उसमें क्रिस्पीनेस भी आ जाए। इसके बाद आलू उत्तपम को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से एक एक करते हुए आलू उत्तपम तैयार कर लें। आलू उत्तपम को कसे हुए पनीर से सजाकर चटनी के साथ परोसें।