Logo
Amla Sharbat: आंवला में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला शरबत पीने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं।

Amla Sharbat: आंवला दिखने में भले ही छोटा फल है, लेकिन इसमें पोषण का खज़ाना छिपा हुआ है। कसैला स्वाद लिए हुआ आंवला गुणों के मामले में काफी आगे है। आंवला का शरबत अगर नियमित पिया जाए तो शरीर में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आंवला जूस इम्यूनिटी बूस्टर होता है और ये पाचन तंत्र में भी सुधार लाता है। 

आंवला का शरबत बनाना काफी सरल है और ये मिनटों में तैयार हो जाता है। आंवला शरबत स्किन के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। आइए जानते हैं आंवला शरबत के फायदे और इसे बनाने का तरीका। 

आंवला शरबत के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाता है: आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। यह सर्दी-खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

पाचन में सुधार: आंवला पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें: Ginger Benefits: जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है अदरक, सर्दी-खांसी से भी मिलती है राहत, ऐसे करें इस्तेमाल

त्वचा के लिए फायदेमंद: आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

आंखों के लिए लाभकारी: आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह मोतियाबिंद और अन्य आंखों की समस्याओं से बचाने में भी फायदेमंद है।

बालों के लिए फायदेमंद: आंवला बालों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना रोकता है। यह बालों को काला और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Potato Benefits: आलू खाने का सही तरीका जान लेंगे तो तेजी से घटेगा वज़न! इम्यूनिटी बढ़ेगी; 4 फायदे चौंका देंगे

आंवला शरबत कैसे बनाएं?
आंवला शरबत बेहद गुणकारी होता है और इसे पीना कई परेशानियों को दूर करने वाला हो सकता है। आंवला शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर अच्छे से सुखा लें। इसके बाद आंवले के बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

अब एक पैन में पानी लें और उसमें कटे हुए आंवले डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद छन्नी से छानकर शरबत को किसी शीशी में भर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487