Besan Pinni: मेहमानों के लिए दिवाली पर बनाएं बेसन पिन्नी, घुलेगी मिठास, जानें रेसिपी 

गुरुवार(31 अक्टूबर) को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अगर आप मेहमानों के लिए मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो बेसन पिन्नी तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रेसिपी;

Update:2024-10-31 14:37 IST
मेहमानों के लिए दिवाली पर बनाएं बेसन पिन्नी, घुलेगी मिठास, जानें रेसिपी Besan Pinni
  • whatsapp icon

Besan Pinni Recipe: गुरुवार (31 अक्टूबर) को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास मौके पर घर में स्वादिष्ट मिठाई बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको एक खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। 

दिवाली के शुभ मौके पर आप  बेसन पिन्नी बना सकते हैं। हालांकि, बेसन पिन्नी एक ऐसी मिठाई है जो बिना मिठास के भी बनाई जा सकती है। इसका स्वाद और खुशबू आपके सेहत को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा। इतना ही नहीं, जो लोग मीठा नहीं खाते हैं उनके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। साथ आप घर आए मेहमानों को चखा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका...

बेसन पिन्नी बनाने की सामग्री

  • 1 कप बेसन 
  • आधा कप घी 
  • थोड़े कटे बादाम 

बेसन पिन्नी बनाने का तरीका 

  • बेसन पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म कर लें। 
  • फिर जब घी गर्म हो जाए, तब इसमें बेसन डालें और हल्की आंच पर सुनहरा भून लें।
  • हालांकि, इस तब तक भूनें, जब तक कि बेसन में खुशबू आने लगे।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और बेसन को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  •  ठंडा होने बाद इसमें कटे हुए बादाम डालें। फिर तैयार मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा लेकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
  • अब तैयार लड्डू पर बादाम, काजू डालकर गार्निश करें और फिर आनंद लें।
  • चाहें, तो इसे लंबे वक्त तक स्टोर भी कर सकते हैं।  

इन बातों का रखें ध्यान

  • बेसन को हल्की आंच पर ही भूनें, ताकि जलने से बचे।
  • इससे अच्छे से भूनने से काफी अच्छी खुशबू आएगी और स्वाद भी अच्छा होगा।  
  • आप चाहें, तो बादाम के अलावा आप अपनी पसंद के मेवे जैसे अखरोट, पिस्ता आदि भी मिला सकते हैं।

Similar News