Logo
Cheese Paratha: चीज़ पराठा एक बेहतरीन नाश्ता है जो स्वाद से भरपूर है। आज हम आपको फोर इन वन चीज़ पराठा बनाने का तरीका बताएंगे। जो इसे खाएगा तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा।

Cheese Paratha: चीज़ पराठा एक बेहतरीन फूड है जिससे दिन की शुरुआत की जा सकती है। चीज़ पराठा टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है और ये बच्चों के बीच बहुत पॉपुलर है। आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको चीज़ पराठा बनाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे जो न सिर्फ स्वाद से भरपूर होगा, बल्कि मिनटों में ही आसानी से तैयार हो जाएगा। 

चीज़ पराठा को आप ब्रेकफास्ट के अलावा लंच या डिनर में भी सर्व कर सकते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स में चीज़ पराठा रखकर भेजा जा सकता है। फोर इन वन चीज़ पराठा बनाने का आसान तरीका फॉलो करेंगे तो हर कोई इसे बनाने की विधि पूछता नज़र आएगा। 

चीज़ पराठा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं आटा - 1 कप
प्रोसेस्ड चीज़ कद्दूकस - डेढ़ कप
प्याज - बारीक कटी
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती - 2 टेबलस्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
तेल - जरूरत के मुताबिक
सेव - 1/4 कप (वैकल्पिक)
नमक - स्वादानुसार

चीज़ पराठा बनाने का तरीका
चीज़ पराठा एक बेहतरीन फूड डिश है जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और उसमें चुटकीभर नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी मिलाएं और आटा गूंथ लें। आटा तैयार होने के बाद 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें, जिससे आटा ठीक से सैट हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Suji Idli Recipe: सूजी से इस तरीके से बनाएं इडली, एकदम सॉफ्ट तैयार होंगी; सब पूछेंगे सीक्रेट रेसिपी

इसके बाद चीज़ को कद्दूकस करें और एक बर्तन में रख दें। अब हरी धनिया पत्ती, प्याज को बारीक काट लें। गेहूं का गूंथा आटा लें और उसे एक बार और मैश करें। इसके बाद मीडियम साइट की लोइयां तोड़ लें। एक लोई लेकर उसे रोटी के आकार में बेल लें। इसके बाद एक चाकू की मदद से रोटी के सेंटर पाइंट से नीचे तक खड़ा कट लगा दें। 

अब बेली रोटी के जिस हिस्से में कट लगाया है वहां एक साइड में थोड़ा सा तेल लगाएं और उसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक छिड़ककर हाथों से फैला दें। इसके बाद रोटी के उस हिस्से में जहां कट नहीं लगा है उसके एक तरफ कद्दूकस चीज को रख दें। 

इसके बाद दूसरे हिस्से में कटी हुई प्याज थोड़ी सी रखें और आखिर के बचे चौथे हिस्से में हरी धनिया पत्ती और थोड़ा सा तेल डालकर मिक्स करें। इसके बाद लाल मिर्च वाले हिस्से को पलटाएं और चीज के ऊपर रखकर हल्का दबाएं। इसके बाद इस हिस्से को फोल्ड करते हुए प्याज वाले हिस्से के ऊपर रखकर दबाएं। 

आखिर में तीनों हिस्सों को हरी धनिया पत्ती वाले हिस्से पर रखकर दबाएं। ये अब एक तिकोने समोसे जैसा दिखाई देने लगेगा। इसे हाथों से दबाएं और चकले पर रखकर आटे का पलेथन लगाकर तिकोना पराठा बेल लें। 

इसे भी पढ़ें: Paneer Masala: ढाबे जैसा पनीर मसाला घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि एक रोटी ज्यादा खाएंगे, सीख लें बनाने का तरीका

अब एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल छिड़ककर फैलाएं। इस पर बेला हुआ पराठा डालें और सेकें। कुछ देर सेकने के बाद पराठे के किनारे पर तेल डाल दें। इसके बाद पराठा पलटें और ऊपरी हिस्से पर तेल लगाएं। पराठे को पलट पलटकर तब तक सेकें जब तक दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। 

पराठा सिक जाने के बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों को बेलकर फोर इन वन चीज़ पराठा सेक लें। अनूठे स्वाद से भरा चीज पराठा बनकर तैयार है, इसे चटनी या सॉस के साथ परोसें। जो भी इस पराठे को खाएगा वो इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकेगा। 

5379487