Home Remedies: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। पानी की कमी से थकान, सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सिर्फ पानी पी रहे हैं तो ये काफी नहीं है। सही तरह से हाइड्रेट रहने के लिए आपको ककड़ी का जूस भी पीना चाहिए। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि ठंडक भी देता है। आइए जानते हैं ककड़ी के जूस के फायदे और इसे बनाने की आसान तरीका।
ककड़ी का जूस पीने के फायदे
- ककड़ी में 95% तक पानी होता है, जो शरीर को दिनभर तरोताजा रखता है।
- इसका ठंडा प्रभाव शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है।
- ककड़ी का जूस शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनी रहती है।
- फाइबर की मौजूदगी के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
इसे भी पढ़े: Moringa Powder Benefits: मोरिंगा पाउडर खाने के कई फायदे, जानिए इसे घर पर कैसे बनाएं
ककड़ी जूस बनाने का तरीका
- 1 मध्यम आकार की ताजी ककड़ी
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 5-6 पुदीने की पत्तियां
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चुटकी काला नमक
- 1 गिलास पानी
- सबसे पहले ककड़ी को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अदरक को भी धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- मिक्सर जार में ककड़ी, अदरक, पुदीना पत्तियां और थोड़ा पानी डालें।
- इसे अच्छे से ब्लेंड करें जब तक एक स्मूद जूस न बन जाए।
- अब इसे एक छलनी से छान लें और उसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं।
- अगर आप ठंडा जूस पसंद करते हैं तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
कब पीना चाहिए?
- सुबह खाली पेट पीने से यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा।
- दोपहर में धूप से आने के बाद इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलेगी।
(Disclaimer): गर्मियों में खुद को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखने के लिए ककड़ी का जूस एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। हालांकि अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है तो डाइट में बदलवा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।