Easy Dahi Vada Recipe: ये है सॉफ्ट दही वड़ा बनाने की सीक्रेट रेसिपी, दिल्ली की चाट भी होगी फेल, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

Easy Dahi Vada Recipe: हर मौसम में लोग चाट बड़े चाव से खाते हैं। चाट में कई वैरायटी उपलब्ध हैं पर दही वड़ा लोग पसंद करते हैं। दही वड़े खाने में बहुत लजीज और सॉफ्ट होते हैं। ये बहुत हैवी ऑयल और तली भुनी चीजों से नहीं बनते बल्कि आसानी से पचाने वाले मसालों और अन्य सामग्रियों से बनाए जाते हैं।
दही वड़े का दही भी पाचन के लिए अच्छा होता है। अगर घर में कोई पार्टी रखी है या मेहमानों को इन्वाइट किया है तो आप स्नैक्स के रूप में घर पर ही आसानी से बनने वाला दही वड़ा डिश बना सकते हैं। ये इतने टेस्टी लगते हैं कि मेहमान बड़े चाव से खाएंगे। तो जान लीजिए सॉफ्ट दही वड़ा बनाने की सीक्रेट रेसिपी।
दही वड़ा के लिए सामग्री
1/4 कप उरद दाल (3 घंटे भीगी हुई)
1/2 कप मूंग दाल (3 घंटे भीगी हुई)
नमक स्वादानुसार
1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च
1/4 चम्मच ईनो साल्ट
हींग
2 टी स्पून पिसी चीनी
काला नमक
जीरा पाउडर
लाल मिर्च
चाट मसाला
हरी चटनी के लिए- धनिया, पुदीना, जीरा में नमक और पानी मिलाकर पीस लें
लाल चटनी/ या टोमैटो सॉस
दही वड़ा बनाने का तरीका
- उरद की दाल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए भिगोकर रखें। दाल फूलने पर इसका पानी छानकर मिक्सर जार में अच्छे से पीस लें। पेस्ट बहुत पतला या गाढ़ा न रखें।
- सॉफ्ट दही बढ़ा बनाने के लिए सबसे जरूरी है की दाल के पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर 8-10 मिनट के लिए चम्मच से फेंटते रहें। फेंटते समय इसका रंग बदलने लगेगा और इसमें हवा भरेगी। जब पेस्ट रनिंग टेक्सचर का हो जाए तो इसे पानी में थोड़ा सा डालकर देखिए, अगर मिश्रन तैरेगा मतलब दाल अच्छे से फिंट चुकी है।
- अब इस पेस्ट में नमक, बारीक कटा अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाइए। अब कढ़ाही में तेल गरम करिए, लो फ्लेम पर तेल गर्म होने दें, अब वड़े का बैटर को हाथ में पानी की सहायता से गोल बनाकर तलने छोड़ें। गेल्डन ब्राउन रंग तक सिकने पर निकाल लें।
- अब इन वड़ों को गुनगुने पानी में डुबोकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें। वड़े पानी सोख लें तो हल्के हाथों से पानी निचोड़कर अलग बाउल में भीगे वड़े निकालकर रख लें।
दही बनाने की विधि
- ताज़ा दही को अच्छे से फेंट लें। इसमें चीनी पाउडर, नमक डालकर मिक्स करें। अब इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर मिलाएं और फेंट लें। अब इस दही में वड़े डालकर उपर से दही गार्निश करें।
- इसपर हरी व लाल चटनी डालकर सर्व करें।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS