Anjeer Juice: अंजीर एक ऐसा फल है जो कि सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। पेट संबंधी समस्याओं में अंजीर का सेवन बड़े लाभ दिला सकता है। बढ़ती उम्र में अंजीर का जूस पीने से हड्डियां मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। जो लोग दिल की सेहत को लेकर फिक्रमंद रहते हैं उन्हें अंजीर के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें लाभ मिल सकता है। 

अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अंजीर जूस बनाने का तरीका एवं इसे पीने के बड़े फायदे। 

अंजीर का जूस पीने के फायदे

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है: अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है। कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है: कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर अंजीर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा: अंजीर में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक: अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Brinjal Side Effects: इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न खाएं बैंगन, पड़ सकते हैं लेने के देने

त्वचा के लिए फायदेमंद: अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अन्य फायदे: अंजीर में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भी होता है जो शरीर के लिए आवश्यक हैं।

अंजीर का जूस बनाने का तरीका

सामग्री
सूखे अंजीर - 10-12
पानी - 2-3 कप
शहद (स्वादानुसार)

विधि
अंजीर का जूस बहुत गुणकारी होता है और इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले रात भर सूखे अंजीर को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर भिगोए हुए अंजीर को पानी सहित ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

इसे भी पढ़ें: Flaxseed: रोजाना 1 चम्मच खा लें ये सुनहरे बीज, दिल बनेगा तंदुरुस्त, वजन भी घटेगा; 5 बड़े फायदे मिलेंगे

अंजीर जब अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाए तो मिश्रण को छानकर एक गिलास में निकाल लें। स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें। आप अंजीर के जूस में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर या इलायची भी मिला सकते हैं। टेस्टी और हेल्दी अंजीर जूस बनकर तैयार है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)