Gond Katira Sharbat: गोंद कतीरा का शरबत रखेगा तरोताज़ा, इस तरीके से बनाकर पिएं, मिलेंगे 4 बड़े फायदे

Gond Katira Sharbat: गर्मी के दिनों में गोंद कतीरा का शरबत शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। ये पेट की गर्मी शांत करने के साथ ही कई अन्य बड़े फायदे भी देता है।;

Update:2025-04-18 13:43 IST
गोंद कतीरा शरबत बनाने का तरीका।gond katira sharbat recipe
  • whatsapp icon

Gond Katira Sharbat: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने के लिए पारंपरिक देसी पेय का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा का शरबत उन्हीं हेल्दी पेयों में से एक है जो शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाता है। यह शरबत उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है और इसे रोज़ाना सेवन करने की सलाह भी दी जाती है।

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है जो पेड़ की छाल से निकलता है और इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में वर्षों से होता आ रहा है। यह शीतल, शक्तिवर्धक और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला माना जाता है। अगर आप गर्मी के दिनों में कमजोरी, थकान या बार-बार प्यास लगने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो गोंद कतीरा का शरबत आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

गोंद कतीरा शरबत के लिए सामग्री
गोंद कतीरा – 1 से 2 चम्मच (रातभर पानी में भीगा हुआ)
ठंडा दूध या पानी – 1 ग्लास
चीनी या शहद – स्वादानुसार
गुलाब जल या रूह अफज़ा – 1-2 चम्मच (वैकल्पिक)
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकता अनुसार

इसे भी पढ़ें: Hara Bhara Kabab: पालक, हरी मटर से बनाएं हरा भरा कबाब, जो खाएगा नहीं भूलेगा स्वाद, बच्चे भी करेंगे डिमांड

गोंद कतीरा शरबत बनाने का तरीका

  • सबसे पहले रातभर भीगे हुए गोंद कतीरा को अच्छी तरह धोकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें। यह फूलकर जेल जैसी बनावट ले लेता है। 
  • एक गिलास में ठंडा दूध या पानी लें।
  • उसमें भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें।
  • अब इसमें चीनी या शहद मिलाएं और गुलाब जल या रूह अफज़ा डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा शरबत सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: How to Make Kulcha: मार्केट जैसा कुलचा घर पर करे तैयार, जो खाएगा जरूर पूछेगा रेसिपी, सीखें बनाने का तरीका

गोंद कतीरा के फायदे

1. गर्मी से राहत दिलाए: गोंद कतीरा का शीतल गुण शरीर को अंदर से ठंडक देता है और लू लगने से बचाता है। यह खासतौर पर गर्मियों में पसीने की अधिकता और डिहाइड्रेशन को रोकने में कारगर है।

2. शक्ति और स्टैमिना बढ़ाए: यह शरबत शरीर को ऊर्जा देने वाला होता है। गोंद कतीरा मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और कमजोरी, थकान को दूर करता है।

3. पाचन को सुधारे: गोंद कतीरा में नैचुरल फाइबर होता है जो कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं से राहत देता है।

4. त्वचा के लिए लाभकारी: यह शरबत त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा साफ, चमकदार और मुहांसों से मुक्त रहता है।

Similar News