Logo
Gond Katira Sharbat: गोंद कतीरा और पिस्ता से बनने वाला शरबत शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और पीने के बड़े लाभ।

Gond Katira Sharbat: गोंद कतीरा की तासीर काफी ठंडी होती है और इसे पीने से पेट की गर्मी तेजी से शांत होती है। गोंद कतीरा शरबत हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी होता है। इसे पीने से पाचन संबंधी समस्याओं में भी कमी आती है। मौसम का बदला रुख अक्सर पेट में गर्मी बढ़ाने का काम करता है, ऐसे में गोंद कतीरा का शरबत पीने से इस समस्या का हल मिलेगा और इम्यूनिटी भी बेहतर बनेगी। 

गोंद कतीरा का शरबत बनाना सरल है। इसमें पिस्ता मिलाया जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं गोंद कतीरा शरबत पीने के फायदे और बनाने का तरीका। 

गोंद कतीरा शरबत पीने के फायदे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: गोंद कतीरा में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज से राहत दिलाता है, मल त्याग को नियमित करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

वजन घटाने में सहायक: गोंद कतीरा पानी सोखकर पेट में फूल जाता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं। यह वजन घटाने के इच्छुक लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Suji Poha Cheela: सूजी और पोहा मिलाकर बनाएं चीला, स्वाद के आगे फीका लगेगा हर नाश्ता, रेसिपी भी है आसान

मधुमेह को नियंत्रित करता है: गोंद कतीरा रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह भोजन के बाद रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि को धीमा करता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है: गोंद कतीरा में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और अन्य जोड़ों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: गोंद कतीरा त्वचा और बालों को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह त्वचा की सूखापन, खुजली और एक्जिमा जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

गोंद कतीरा शरबत बनाने का तरीका
सामग्री
गोंद कतीरा - 1 टेबलस्पून
पिस्ता कुटा - 1 टी स्पून
सब्जी बीज - 1 टेबलस्पून
दूध - जरूरत के मुताबिक
चीनी - स्वादानुसार
पिस्ता एसेंस - कुछ बूंदें

विधि
गोंद कतीरा शरबत बनाना बहुत सरल है। इसके लिए गोंद कतीरा, सबजा बीज और चीनी को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। 15 मिनट में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा। इसके बाद इसमें पिस्ता मिलाएं और एक चम्मच मिश्रण लेकर गिलास में डालें। 

इसे भी पढ़ें: Sabudana Khichdi: खट्टी-मीठी साबूदाना खिचड़ी में है गज़ब का स्वाद, 15 मिनट में बनाएं, सब पूछेंगे सीक्रेट रेसिपी

इस मिश्रण को गिलास में डालने के बाद उसमें दूध मिलाएं और पि्सता एसेंस डाल दें। इसके बाद चम्मच की मदद से सभी चीजों को कम से कम एक मिनट तक घोलें। स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर गोंद कतीरा शरबत बनकर तैयार है। इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487