Skin Care Tips: चेहरे पर हो गए हैं पिंपल्स? बेसन में इस चीज को मिलाकर लगाएं, स्किन हो जाएगी एकदम क्लीन

skin care tips besan face pack
X
पिंपल्स दूर करने के लिए लगाएं बेसन फेस पैक।
Skin Care Tips: किशोरावस्था में चेहरे पर मुंहासे होना कॉमन है। इस परेशानी से बचने के लिए बेसन का फेस पैक आपके काम आ सकता है।

Skin Care Tips: टीनएज में चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे उभरना कॉमन है। बहुत से लड़के-लड़किया इस परेशानी का सामना करते हैं। कई लोगों को काफी उम्र होने के बावजूद भी पिंपल्स हो जाते हैं। पिंपल्स ठीक करने के लिए कई उपाय आजमाए जाते हैं। कुछ घरेलू उपाय पिंपल्स की परेशानी दूर करने में मददगार भी होते हैं। बेसन का फेस पैक भी एक ऐसी होम रेमेडी है जिससे इस परेशानी को कम किया जा सकता है।

आप अगर पिंपल्स की समस्या का सामना कर रहे हैं तो बेसन फेसपैक में नीम पाउडर भी मिक्स करें। इससे पिंपल्स को ठीक करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं बेसन फेस पैक बनाने का तरीका और लगाने की विधि।

इसे भी पढ़ें: Potato For Skin Care: फेस पर 3 तरीकों से आलू का करें इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा, दमक उठेगा चेहरा

बेसन फेस पैक के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच दही
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
नीम पाउडर - 1/2 टी स्पून
1/4 छोटा चम्मच नींबू का रस (वैकल्पिक)
पानी (आवश्यकतानुसार)

बेसन फेस पैक बनाने और लगाने की विधि
एक कटोरे में बेसन, नीम पाउडर, दही, और हल्दी पाउडर डालें। धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें। यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: दही, शहद...चेहरे को चमकदार बना देंगी ये 5 चीजें, मामूली खर्च में निखरेगी त्वचा, बढ़ेगी खूबसूरती

पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, आंखों और मुंह के आसपास के क्षेत्र को छोड़कर। 15-20 मिनट तक सूखने दें। ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार दोहराएं। धीरे-धीरे चेहरे के मुंहासे ठीक होने लगेंगे।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story