Healthy Chaas: समर में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ का सेवन बहुत गुणकारी होता है। छाछ पाचन सुधारकर शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। जब तापमान 40 डिग्री के पार हो तो छाछ की जरूरत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में छाछ के गुणों को और भी बढ़ाने के लिए पुदीना और जीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दो चीजों को डालने से शरीर में तेजी से ठंडक मिलती है। 

गर्मी के दिनों में नमकीन छाछ तो हम सभी पीते हैं। इस छाछ में अगर पुदीना और जीरा मिला दिया जाए तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इस हेल्दी छाछ को बनाने का आसान तरीका। 

हेल्दी छाछ बनाने के लिए सामग्री
दही - 1/2 किलो
भुना जीरा - 1 टी स्पून
पुदीना - 2 टेबलस्पून
काला नमक - स्वादानुसार 
बर्फ के टुकड़े - 5-6

हेल्दी छाछ बनाने का तरीका
गर्मी के दिनों में छाछ का सेवन बहुत अच्छा होता है। ताजी छाछ शरीर को बहुत फायदा पहुंचाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही को डाल दें। इसके बाद मथनी की मदद से दही को 1-2 मिनट तक फेंटें। फिर दही को पतला करने के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं। अब दोबारा दही को तब तक मथें जब तक कि वो एकदम पतला न हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Tamatar ki Chutney: 10 मिनट में बनाएं टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी, गर्मी में बढ़ा देगी खाने का स्वाद, इस तरह करें तैयार

इसके बाद तवे को गर्म करें और उस पर जीरा डालकर कुछ सेकंड तक भूनें, फिर गैस बंद कर दें। इसके बाद जीरे को दरदरा पीस लें। जीरा पाउडर को दही वाले बर्तन में डालकर मिक्स करें। फिर पुदीना के सूखे पत्ते हाथों से मसलकर चूरा करें और छाछ वाले बर्तन में डाल दें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Paneer Cheela: 10 मिनट में तैयार करें सूजी पनीर चीला, इसके स्वाद का नहीं है कोई तोड़, सुबह का है परफेक्ट ब्रेकफास्ट

सभी चीजों को एक बार फिर मथनी की मदद से मथ लें। आखिर में छाछ में स्वादानुसार नमक मिक्स करें और 4-5 बर्फ के टुकड़े डाल दें। इसके बाद छाछ को 2 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। स्वाद और पोषण से भरपूर छाछ तैयार हो चुकी है। इसे सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर सर्व करें।