Khajoor Chutney: खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। खजूर से बनी चटनी भी बहुत हेल्दी होती है। खजूर की चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि शरीर को ऊर्जा से भर देती है। खजूर की चटनी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो कि हड्डियां मजबूत बनाने का काम करता है। 

खजूर एक फाइबर रिच फूड है जो कि पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इसे खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। खजूर की चटनी बनाना आसान है और इसे लंच या डिनर में सर्व किया जा सकता है। 

खजूर चटनी बनाने के लिए सामग्री
200 ग्राम खजूर (बीज निकाले हुए)
2-3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
1/2 चम्मच जीरा
1/4 चम्मच हींग
नमक स्वादानुसार
पानी (जरूरत के अनुसार)
तेल (तलने के लिए)

खजूर चटनी बनाने की विधि
खजूर की चटनी पोषण से भरपूर होती है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा से भर देता है। खजूर चटनी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर अलग कर दें। इसके बाद खजूर को 2-3 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो दें।

इसे भी पढ़ें: Peanut Katli Recipe: काजू कतली जैसा स्वाद देती है मूंगफली कतली, इस तरीके से बनाएं, हर कोई पूछेगा रेसिपी

तय समय के बाद पानी से खजूर निकालें और उन्हें मिक्सर जार में डाल दें। इसमें हरी मिर्च, अदरक भी मिलाएं। फिर जीरा, हींग और नमक के साथ थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को पीस लें।

अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग डालें। फिर इसमें पिसी हुई सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्वादिष्ट खजूर चटनी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे ठंडा होने के बाद परोसें।

इसे भी पढ़ें: Bhindi Tamatar: भिंडी टमाटर की सब्जी खाएंगे तो चाट लेंगे उंगलियां, बस करें एक काम, स्वाद होगा दोगुना

टिप्स

  • आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • अगर आप चटनी को अधिक गाढ़ी बनाना चाहते हैं, तो आप थोड़ा सा भुना हुआ चना दाल भी मिला सकते हैं।
  • इस चटनी को आप समोसे, पकौड़े, चाट या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।