Logo
Janmashtami 2024: इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौके पर आप भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मोहनथाल भोग में लगा सकती हैं।

Janmashtami 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भक्त जन्‍माष्‍टमी के दिन व्रत रखते हैं और भगवान श्रीकृष्‍ण की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

इस दौरान भगवान का खास श्रृ्ंगार किया जाता है। इसके अलावा इस खास दिन पर भगवान को भोग-प्रसाद चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है।  भगवान कृष्ण को मिठाइया बहुत प्रिय है। ऐसे में आप भी जन्माष्टमी के मौके पर मोहनथाल जरूर बनाएं और उन्हें भोग लगाएं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में और रेसिपी...

सामग्री:-

  • बेसन - 2 कप (250 ग्राम) 
  • मलाई - 1 कप 
  • घी - 1/2 कप 
  • दूध - 3 बड़ा चम्मच
  • चीनी - 1 कप 
  • इलायची - 8 दरदरी कुटी हुई 
  • बादाम के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच 
  • पिस्ता के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले एक बर्तन में बेसन ले। अब इसमें घी और दूध डाले और अच्छी तरह से मिलाएं। इस के बाद बेसन को 10 - 15 मिनट के लिए ढ़क कर रखेंगे। 
  • इस बाद बेसन को दोनों हाथों से एक और बार अच्छी तरह से मिलाएं। अब एक छलनी लीजिए और बेसन को छान लीजिए। 
  • इस के बाद एक कढ़ाई को मीडियम हीट पर गर्म करें और इसमें घी डालें।  जब घी गर्म हो जाए तो इसमें छना हुआ बेसन डालें और गोल्डन होने तक भून लें। 
  • भुने हुए  बेसन में मलाई डालें और 10 मिनट तक पकाएं।  जब यह पक जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें।
  • अब चाशनी बनाने के लिए कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर लगातार चलाते हुए चीनी पिघलने तक पकाएं। 
  • चाशनी हो जाए तो इसमें तैयार किया हुआ बेसन का मिश्रण डालें। अच्छे से मिक्स कर लें और एक प्लेट में निकाल लें। 
  • एक स्पैटुला का उपयोग करके इसे समतल करें, इसे कुछ समय के लिए सेट होने दें और फिर इसे अपनी पसंद के शेप में काट लें।
5379487