सूप में सेहत: हड्डियों को फौलाद बनाता है हरे पत्ते वाला सूप, बाल और चेहरे का भी करेगा ग्लो, जानें बनाने का तरीका

moringa soup kaise banaye aur fayde
X
moringa soup kaise banaye aur fayde
Moringa soup benefits: सहजन (मोरिंगा) एक सुपरफूड है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, दालचीनी और Cezanne Bio जैसे बालों के लिए फायदेमंद तत्व भी शामिल किए जा सकते हैं। आइए आपको इसे बनाने की आसान विधि बताते हैं।

Moringa soup benefits: मोरिंगा यानी सहजन को भारतीय रसोई में आम तौर पर सब्जी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक सुपरफूड भी है? इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। खास बात ये कि अब मोरिंगा को आप सूप के रूप में भी अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इस हेल्दी और स्वादिष्ट सूप में अगर आप थोड़ा ट्विस्ट चाहते हैं तो इसमें दालचीनी (Cinnamon) और Cezanne Bio (बालों की सेहत के लिए बेहतरीन सप्लीमेंट) को भी शामिल कर सकते हैं। ये सूप न सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि बालों को अंदर से पोषण भी देता है।

मोरिंगा सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप मोरिंगा की पत्तियां (ताजी या सूखी)
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
  • 1 प्याज (कटा हुआ)
  • 2 लहसुन की कलियां (कटी हुई)
  • 1 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 4 कप वेजिटेबल ब्रॉथ
  • 1/2 कप नारियल का दूध (अगर चाहें तो)
  • नमक और काली मिर्च स्वाद अनुसार
  • ताजे हर्ब्स सजावट के लिए

मोरिंगा सूप बनाने की पूरी विधि:

  • एक बड़े बर्तन में ऑलिव ऑयल गर्म करें।
  • प्याज डालकर नरम होने तक भूनें।
  • फिर लहसुन और अदरक डालकर एक मिनट भूनें।
  • अब मोरिंगा पत्तियां डालें और मिलाएं।
  • वेजिटेबल ब्रॉथ डालें और उबाल आने दें।
  • 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • इमर्शन ब्लेंडर से मिक्स करें जब तक सूप स्मूद न हो जाए।
  • चाहें तो नारियल दूध मिलाएं और स्वाद अनुसार नमक-मिर्च डालें।
  • हर्ब्स से सजाकर गर्मागर्म परोसें।

किसी भी नए फूड या सप्लीमेंट को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खासकर अगर आप किसी दवा या बीमारी के लिए ट्रीटमेंट ले रहे हैं।

(प्रियंका)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story