Onion Uttapam: सुबह नाश्ते में परोसें प्याज से बना उत्तपम, घर का हर सदस्य करेगा तारीफ, बनाने में भी है आसान

Onion Uttapam recipe
X
प्याज से उत्तपम बनाने का तरीका।
Onion Uttapam Recipe: अनियन उत्तपम यानी प्याज से बना उत्तपम बेहद स्वादिष्ट होता है। नाश्ते में इसे परोसा एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आइए जानते हैं टेस्टी अनियन उत्तपम बनाने का तरीका।

Onion Uttapam Recipe: दक्षिण भारतीय व्यंजन अपनी सादगी और स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, और उनमें से एक खास डिश है उत्तपम। यह न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी एक हेल्दी विकल्प माना जाता है। खासकर अनियन उत्तपम यानी प्याज उत्तपम, सुबह के नाश्ते या हल्के डिनर के लिए एक परफेक्ट डिश है। इसमें ताजे प्याज, हरी मिर्च और धनिया की खुशबू और कुरकुरी बनावट हर एक बाइट को खास बना देती है।

उत्तपम एक तरह का मोटा डोसा होता है, जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो झटपट बनने वाले, हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में रहते हैं। इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद और भी दोगुना हो जाता है। अगर आपके पास पहले से डोसे का बैटर है, तो अनियन उत्तपम कुछ ही मिनटों में तैयार हो सकता है।

अनियन उत्तपम के लिए सामग्री

  • डोसा बैटर- 2 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • टमाटर (वैकल्पिक)- 1 बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- सेकने के लिए

इसे भी पढ़ें: Moong Dal Idli: प्रोटीन से भरी मूंग दाल इडली लगेगी जबरदस्त, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे, 15 मिनट में करें तैयार

अनियन उत्तपम बनाने की विधि
तैयारी: सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और हरा धनिया को बारीक काट लें। डोसे के बैटर को अच्छी तरह फेंट लें और जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर इसे न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा रखें।

तवा गरम करें: नॉन-स्टिक तवा या ग्रिडल को मीडियम आंच पर गरम करें। थोड़ा सा तेल छिड़कें और तवे पर फैलाएं।

उत्तपम डालें: अब तवे पर 1-2 करछुल बैटर डालें और गोल घुमाते हुए हल्का मोटा फैलाएं। ऊपर से कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और धनिया छिड़कें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नमक भी डाल सकते हैं।

पकाएं: थोड़ा सा तेल किनारों पर डालें और ढककर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें। जब निचला हिस्सा सुनहरा हो जाए, तो पलटें और दूसरी तरफ से भी हल्का ब्राउन होने तक सेंकें।

इसे भी पढ़ें: Suji Upma: गर्मी में परफेक्ट नाश्ता है सूजी उपमा, 10 मिनट में करें तैयार, मिलेगा भरपूर पोषण

परोसें: गरमागरम अनियन उत्तपम को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।

टिप्स

  • बैटर में थोड़ा सूजी मिलाने से उत्तपम और भी क्रिस्पी बनता है।
  • बच्चों के लिए मिर्च न डालें या मिर्च की मात्रा कम करें।
  • इसे आप ग्रेटेड चीज़ के साथ भी टॉप कर सकते हैं- स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story