Papaya Makhana Dry Fruits Shake: पपीता और मखाना दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। पपीता-मखाना से तैयार होने वाला शेक सेहत को बहुत फायदा पहुंचाता है। इस शेक में ड्राई फ्रूट्स मिलाने से सोने पर सुहागा कॉम्बिनेशन बन पड़ता है। आप अगर दिनभर खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत पपीता मखाना ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक से कर सकते हैं। इसे बनाना सरल है और मिनटों में ये तैयार हो जाता है। 

पपीता मखाना शेक पोषक तत्वों का भंडार है और इसका सेवन शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। इस शेक को पीने से हड्डियों में नई जान महसूस होने लगती है। आइए जानते हैं टेस्टी और हेल्दी पपीता मखाना ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक बनाने का तरीका। 

पपीता मखाना शेक बनाने के लिए सामग्री
1 पपीता (कटा हुआ)
1/4 कप मखाना (भिगोया हुआ)
1/4 कप मिश्रित ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)
1 कप दूध
1 चम्मच शहद (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े
थोड़ा सा इलायची पाउडर (वैकल्पिक)

पपीता मखाना शेक बनाने की विधि
पपीता और मखाना शेक बनाना बहुत सरल है और ये एक हेल्द ड्रिंक है। शेक बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के मखाने लें और उसे कुछ समय के लिए पानी में डालकर भिगो लें।  पके हुए पपीते को लें और फिर उसका ऊपरी छिलका उतारकर बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Dry Fruits Halwa: सूजी ड्राई फ्रूट हलवा देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, स्वाद और पोषण का है कॉम्बो

अब एक मिक्सर जार में सारी सामग्री को डालें। इसमें पपीते के टुकड़े, भिगोए हुए मखाने, ड्राई फ्रूट्स, दूध, शहद और बर्फ के टुकड़े रहेंगे। अब सभी सामग्री को तब तक ब्लेंड करें जब तक कि एक गाढ़ा और स्मूथ शेक न बन जाए। इसके बाद ब्लेंडर बंद कर दें। 

अब एक सर्विंग गिलास लें और उसमें तैयार किया गया पपीता मखाना ड्राई फ्रूट्स मिल्क शेक डालें। इसके बाद शेक के ऊपर थोड़ा सा इलायची पाउडर छिड़क दें। टेस्टी और हेल्दी शेक सर्व करने के लिए पूरी तरह से रेडी हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Poha Tikki: बच्चों को खूब पसंद आएगी पोहा टिक्की, इस तरीके से बनाएं, टेस्टी स्नैक्स देख खिल उठेगा चेहरा

पपीता मखाना ड्राई फ्रूट्स शेक के फायदे

पाचन में सुधार: पपीता और मखाना दोनों ही पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है: शेक में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन ऊर्जा का स्तर बढ़ाते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाता है: मखाना और ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम और अन्य खनिज होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद: पपीता में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में सहायक: मखाना पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)