How to Make Papaya Shake: गर्मी के दिनों में पपीते से बना शेक पीना बेहद लाभकारी होता है। पपीते का शेक न सिर्फ शरीर को ऊर्जा से भर देता है, बल्कि पाचन को सुधारता है और पेट की गर्मी शांत करता है। पपीता एक बेहद गुणकारी फल है और इसमें न्यूट्रिएंट्स का भंडार छिपा हुआ है। विटामिंस, मिनरल्स के अलावा पपीते में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। सुबह के वक्त मिनटों में पपीते का शेक तैयार किया जा सकता है। इस शेक को बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पीने को दिया जा सकता है। 

पपीते का शेक बनाने के लिए सामग्री
पपीते के टुकड़े - 2 कटोरी 
दूध - ढाई-तीन गिलास
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
चीनी - स्वादानुसार
आइसक्रीम - 1 कप

पपीते का शेक बनाने का तरीका
पपीता शेक शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सुबह इसका सेवन करने से शरीर में दिनभर स्फूर्ति का एहसास बना रहता है। पपीता शेक बनाने के लिए हमेशा ताजे और पके हुए पपीते का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले पपीता काटें और उसके अंदर के बीज अलग कर दें। इसके बाद पपीते का ऊपरी छिलका उतारें और पपीते के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। 

इसे भी पढ़ें: Hyderabadi Baingan: हैदराबादी बैंगन का स्वाद है कमाल, खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, सीख लें इसे बनाने का तरीका

अब एक मिक्सर जार लें और उसमें पपीते के टुकड़े डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं। इसके बाद जार में काजू और बादाम भी डाल दें। इसके बाद जार का ढक्कर लगाकर 1 मिनट तक सारी चीजों को ग्राइंड करें। इसके बाद जार का ढक्कन खोलें और पिसे हुए पपीते में दूध और आइसक्रीम डाल दें। इसके बाद जार का ढक्कन दोबारा लगाकर मिक्सी चलाएं जब तक की शेक स्मूद न हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Paneer Halwa: सूजी, गाजर या मूंग नहीं इस बार बनाएं पनीर का हलवा, स्वाद के आगे हर मिठाई लगेगी फीकी, सीखें रेसिपी

पपीता शेक जब स्मूद हो जाए तो इसे मिक्सर जार में से सर्विंग गिलास में निकाल लें। इसके बाद पपीता शेक में दो-तीन आइस क्यूब्स डालें और टेस्टी और हेल्दी पपीता शेक सबी को सर्व करें।