Mango Pudina Chutney: गर्मी में कूल रखेगी कच्चे आम पुदीना की चटनी, 5 मिनट में बनेगी, खाने का स्वाद होगा दोगुना

Raw Mango Pudina Chutney: कच्चे आम और पुदीना से तैयार होने वाली चटनी टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। गर्मी के दिनों में इस चटनी की डिमांड काफी बढ़ जाती है।;

Update:2025-04-17 18:18 IST
कच्चे आम पुदीना की चटनी बनाने का तरीका।raw mango pudina chutney recipe
  • whatsapp icon

Raw Mango Pudina Chutney: गर्मी के दिनों में कच्चे आम पुदीना की चटनी तंदुरुस्त रखने में मददगार होती है। कच्चा आम और पुदीना दोनों ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और इनका सेवन गर्मी में बॉडी को कूल रखने में मदद करता है। कच्चे आम पुदीना की चटनी की खासियत है कि ये मिनटों में तैयार होती है और इसका लाजवाब स्वाद खाने का मज़ा दोगुना कर देता है। कच्चे आम की चटनी को लंच या डिनर किसी भी वक्त परोसा जा सकता है। 

कच्चे आम पुदीना की चटनी में विटामिन सी और फाइबर भरपूर होता है। ये चटनी पाचन में सुधार लाने के साथ ही ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने का काम भी करती है। आपने अगर कभी कच्चे आम पुदीना की चटनी नहीं बनाई है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है।

कच्चे आम पुदीना की चटनी बनाने की सामग्री
कच्चा आम – 1 मध्यम आकार का (छीला और टुकड़ों में कटा हुआ)
पुदीने की पत्तियां – 1 कप
हरा धनिया – ½ कप
हरी मिर्च – 1 या 2 (स्वाद अनुसार)
भुना जीरा – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – ½ छोटा चम्मच
साधारण नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
थोड़ा पानी (जरूरत अनुसार)

इसे भी पढ़ें: Bael Sharbat: शरीर को ताजगी से भर देगा बेल का शरबत, गर्मी हो जाएगी छूमंतर, 5 मिनट में बनाने का तरीका सीखें

कच्चे आम पुदीना की चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 
  • अब मिक्सी में आम के टुकड़े, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक और साधारण नमक डालें।
  • जरूरत अनुसार थोड़ा पानी मिलाएं और बारीक पीस लें।
  • चटनी तैयार होने पर स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • इस चटनी को चावल, पराठे, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ परोसें।

इसे भी पढ़ें: Aloo Palak: मेहमानों के लिए होटल जैसी ग्रेवी वाली आलू पालक बनाएं, जो खाएगा चाट लेगा उंगलियां, सीखें रेसिपी

कच्चे आम पुदीना की चटनी के फायदे:

पाचन सुधारती है – पुदीना और आम दोनों ही पाचन तंत्र को दुरुस्त करते हैं। यह गैस, अपच और भूख न लगने की समस्या में मदद करती है।

हीट स्ट्रोक से बचाव – गर्मियों में कच्चा आम शरीर को लू लगने से बचाता है और ठंडक पहुंचाता है।

इम्युनिटी बढ़ाए – कच्चा आम विटामिन C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

डिटॉक्स करता है – पुदीना शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और ब्लड को क्लीन करता है।

स्वाद बढ़ाने वाली चटनी – यह किसी भी साधारण भोजन को स्वादिष्ट बना देती है, जिससे बच्चों को भी भोजन में रुचि आने लगती है।

Similar News