Marigold Plantation: घर की क्यारी में उगाएं गेंदे का पौधा, इस तरीके से करें देखभाल, फूलों से भर जाएगी बगिया

Marigold Plantation: गेंदा एक बेहद लोकप्रिय फूल है जो आसानी से उपलब्ध होता है। पूजा पाठ में गेंदे के फूल का खूब उपयोग किया जाता है। आप चाहें ते गेदें को घर पर भी उगा सकते हैं। गेंदे का पौधा होम गार्डन में आसानी से प्लांट किया जा सकता है। थोड़ी सी देखभाल से ही गेंदे के पौधे की ग्रोथ तेज होने लगती है। इसे क्यारी में या गमले में उगाया जा सकता है।
गेंदे का फूल सिर्फ पूजा पाठ में ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि, इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में भी होता है। आप अगर घर में गेंदे के फूल को खिलता देखना चाहते हैं तो कुछ आसान टिप्स की मदद से गेंदे का फूल उगाकर देखभाल कर सकते हैं।
गेंदे का फूल कैसे उगाएं?
गेंदे के बीज प्राप्त करें: आप गेंदे के बीज किसी भी नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। गेंदे की कई किस्में उपलब्ध होती हैं, जैसे कि फ्रेंच मैरीगोल्ड, अफ्रीकन मैरीगोल्ड आदि। आप अपनी पसंद की किस्म चुन सकते हैं।
मिट्टी तैयार करें: गेंदे का पौधा लगभग हर तरह की मिट्टी में उग सकता है, लेकिन अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। आप बर्तन में या गमले में भी गेंदे का पौधा उगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Tomato Plantation: घर में आसानी से उगा सकते हैं टमाटर, बस करना होगा ये काम, टोकनी में लग जाएगा ढ़ेर
बीज बोने का तरीका: बीज बोने से पहले मिट्टी को अच्छी तरह से गीला कर लें। बीजों को मिट्टी की सतह पर हल्का सा दबाकर रखें और ऊपर से थोड़ी सी मिट्टी से ढक दें। बीज बोने के बाद बर्तन या गमले को धूप वाली जगह पर रखें।
देखभाल: गेंदे के पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो। पौधे को उर्वरक देने से उसकी वृद्धि अच्छी होती है। आप जैविक खाद या उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। पौधे को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण करते रहें।
इसे भी पढ़ें: Coriander Plantation: घर के गमले में उगा लें हरा धनिया, आसान है प्लांटेशन, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद
कब तोड़ें: गेंदे के फूल लगभग 60-70 दिनों में खिलने लगते हैं। आप फूलों को जब चाहें तो तोड़ सकते हैं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS