Logo
Monsoon Tourist Place: मानसून के दिनों में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप राजस्थान की इन जगहों पर जाकर आप मौसम का आनंद उठा सकते हैं।

Monsoon Tourist Place: मानसून के दिनों में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप राजस्थान की इन जगहों पर जाकर आप मौसम का आनंद उठा सकते हैं। आमतौर पर पहाड़ों पर घूमना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन बारिश के मौसम में यहां पर जाना सेफ नहीं रहता है। साथ ही पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और नदियों में ज्यादा जलस्तर बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए लोग पहाड़ों से हटकर घूमने के लिए जगह पसंद करते हैं। 

मानसून के दिनों में घूमने के लिए आप इन जगहों पर जा सकते हैं। यहां पर नेचर के साथ आपको इतिहास से जुड़े कहानियों के बारे में भी पता चलेगा। इसके साथ ही राजस्थान में आपको प्रकृति के सुंदर दृश्य और ऐतिहासिक इमारतों को देखने का भी मौका मिलेगा। जहां आप आसानी से परिवार या दोस्तों के संग इंजॉय कर सकते हैं।

चित्तौड़गढ़ (chittorgarh)
चित्तौड़गढ़ भारत का सबसे बड़ा किला माना जाता है। इस किले का नाम तो ज्यादातर लोगों ने सुना ही होगा। मानसून के मौसम में यहां का दृश्य बेहद ही मनमोहक होता है। आपको इस किले की ऊंचाई से पूरे शहर का दृश्य दिखाई देगा। साथ ही आप यहां पर विजय स्तंभ और रानी पद्मिनी का महल भी घूमने जा सकते हैं। यहां राज परिवार द्वारा निर्मित कराई गई कलाशिल्प की सुंदरता भी देखने को मिलेगी।

उदयपुर (Udaipur)
राजस्थान का उदयपुर शहर झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है। मानसून के मौसम में झीलें और हरियाली शहर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। उदयपुर में आपको कई टूरिस्ट के हिसाब से घूमने की जगह मिलेगी। जिसमें पिछोला झील, जग मंदिर, दूध तलाई उदयपुर और सिटी पैलेस शामिल है। सिटी पैलेस की अगर बात करें तो यह कॉम्प्लेक्स कई किलों का समूह है। इस कॉम्प्लेक्स में एक मुख्य पैलेस है, जिसे गार्डन पैलेस के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा आप यहां शीश महल, मोती महल, दिलकुश महल और फतेह प्रकाश पैलेस का नजारा भी देखने को मिलेगा।

माउंट आबू (Mount Abu)
यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है, जो काफी खूबसूरत है। यहां पर अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दिलवाड़ा जैन मंदिर, टॉड रॉक, अचलगढ़ फोर्ट माउंट आबू, नक्की झील, सनसेट पॉइंट, अचलेश्वर महादेव जी का मंदिर और माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी देखने के मिलेगा। वहीं मानसून के मौसम यहां काफी हरियाली रहती हैं। जिसकी वजह से यहां पर्यटक काफी दूर-दूर से आते हैं। माउंट आबू परिवार के साथ घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487