Logo
Immunity Booster Drink: बदलते मौसम के बीच शरीर की इम्यूनिटी बनाए रखना बेहद जरूरी है। 3 चीजों से हेल्दी ड्रिंक आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Immunity Booster Drink: कभी गर्मी तो कभी सर्दी, बीच-बीच में हल्की बारिश भी...ऐसा मौसम बीमार करने के लिए काफी है। सीजनल फ्लू, वायरल से बचने के लिए ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है। इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक इसमें काफी मदद कर सकता है। फलों से तैयार होने वाला जूस इम्यूनिटी तेजी से बढ़ाता है। चुकंदर, सेबफल और गाजर को मिलाकर हेल्दी जूस बना सकते हैं, जिसे रोजाना पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियां पास नहीं आतीं।

आप भी अगर घर के लोगों की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो उन्हें इम्यूनिटी बूस्टर हेल्थ ड्रिंक पिलाना शुरू कर दें। इसे बनाना काफी आसान है और ये पौष्टिकता से भरपूर है। मिनटों में तैयार होने वाला ये हेल्थ ड्रिंक आपको और परिवार को हेल्दी रखने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें: Onion Uttapam Recipe: प्याज से बना उत्तपम खाएंगे तो चाट लेंगे उंगलियां, टेस्ट में बेस्ट, बनाना है बेहद आसान

हेल्दी जूस बनाने के लिए सामग्री
चुकंदर - 1
गाजर - 2
सेब - 1
नींबू रस - 1/2 टी स्पून
आइस क्यूब्स - 5-6
नमक - स्वादानुसार (वैकल्पिक)

हेल्दी जूस बनाने का तरीका
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप हेल्थ ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए ताजे फलों का चयन करें। सबसे पहले चुकंदर को लें और उसका छिलका उतार लें। इसके बाद उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर बाउल में रख दें। इसके बाद गाजर और सेबफल को भी काट लें। इसके बाद कटे हुए फलों को ब्लेंडर में ट्रांसफर करें और उन्हें ब्लेंड करें। 

इसे भी पढ़ें: Health Drink: 5 फल-सब्जियों से बना जूस शरीर में भर देगा गज़ब की एनर्जी, गर्मी में दिमाग रखेगा कूल, आसान है बनाना

जरूरत के मुताबिक ब्लेंडर में पानी भी डालें। 1-2 मिनट तक ब्लेंड करने के बाद जूस को छन्नी की मदद से छान लें। इससे गूदा अलग हो जाएगा। अब तैयार जूस को गिलास में छानें और उसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए चुटकीभर नमक भी मिला सकते हैं। अब गिलास में 2-3 आइस क्यूब्स डालें और हेल्दी जूस को सर्व करें। 

5379487