Indian Famous Sweet Recipe: भारत की विविधताभरी संस्कृति में मिठाईयों का विशेष महत्व है। शादी-ब्याह और तीज-त्योहार सहित हर खास मौके पर इन्हें बड़े अदब से परोसा जाता है। समय, कल्चर और क्षेत्र के हिसाब से इन मिठाइयों का स्वाद बदलता रहता है। यही कारण है कि हर प्रदेश की अपनी प्रसिद्ध मिठाइयां हैं। आज हम 7 ऐसी मिठाइयों के बारे में जानेंगे, जो अपने लाजीज स्वाद के लिए देशभर में चर्चित हैं। पढ़ें वीरेंद्र कुशवाह की विस्तृत रिपोर्ट...। 

राजस्थानी घेवर, Ghevar
राजस्थानी की स्वादिष्ट घेवर मिठाई पूरे देश मशहूर है। यह मिठाई मधुमक्खी के मुरब्बे जैसी होती है। इसे घी, मैदा और चीनी की चासनी से बनाया जाता है। बाद राबड़ी की परत चढ़ाई जाती है। इस प्रक्रिया से मिठाई का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। रक्षाबंधन समेत अन्य तीज त्योहार के मौके पर घेवर मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है। जयपुर व आसपास के लोग आर्डर देकर बनवाते हैं। 

राजस्थान की घेवर मिठाई।

लखनऊ की मक्खन मलाई, butter cream
लखनऊ की मक्खन मलाई बेहद स्वादिष्ट है। लाजीज स्वाद के लिए यह दुनिया भर में फेमस है। मुंह मीठा करने के साथ यह मिठाई तपती गर्मी में ठंडक का अहसास कराती है। इसे बनाने के लिए पहले दूध में चीनी डालकर उबाला जाता है। फिर ओस की बूंदों के बीच रख दिया जाता है। केसर और दूध से बनी यह मक्खन मिठाई झागदार, हल्की और बेहद स्वादिष्ट होती है। 

लखनऊ की मक्खन क्रीम।

आगरा का पेठा, Petha
आगरा का पेठा पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। यह मिठाई सफेद कद्दू और शक्कर से बनाई जाती है। इसमें काफी मात्रा में शक्कर की चासनी होती है। अलग-अलग फ्लेवर वाले आगरा के रेशेदार पेठे भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटाकों को भी खासे पसंद आते हैं। यह एक तरह सूखी मिठाई है, जिस कारण जल्दी खराब नहीं होती। लोग लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। आगरा आने वाले टूरिस्ट बड़ी संख्या में पेठा अपने साथ ले जाते हैं।  

आगरा का पेठा।

कर्नाटक का मैसूर पाक, Mysore Pak
मैसूर पाक नाम से चर्चित मिठाई कर्नाटक की शान है। मुख्य तौर बेसन, घी, इलायची पाउडर और चीनी से बनाई जानी वाली यह यह मिठाई खाने में मुलायम होती है। मुंह में डालते ही यह पिघल जाती है। मैसूर पाक भारत की सबसे फेमस मिठाइयों में से एक है। कर्नाटक में लोग इसे बड़े शान से खाते हैं। तीज-त्योहार के मौके पर मैसूर पाक की डिमांड बढ़ जाती है। 

कर्नाटक की मैसूर पाक।

बिहार का खाजा, Khaja
बिहार का खाजा देश की प्रसिद्ध मिठाईयों में शामिल है। शादी समारोह में यह मिठाई बिहार की पहली पसंद होती है। उस समय बनने वाले पकवानों में इसे जरूर शामिल किया जाता है। गेहूं के आटे में मावा मिलकर तेल अथवा घी में तला जाता है। फिर चाशनी में डुबाकर इस मिठाई को स्वादिष्ट बनाते हैं। यह भी सूखी मिठाई है, जिसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। खराब नहीं होती। 

बिहार का खाजा। 

गुजरात की बांसुदी, Basundi Recipe
बांसुरी गुजरात और महाराष्ट्र की लोकप्रिय मिठाई है। इसे बनाने के लिए दूध को उबालकर गाढ़ा करते हैं। गाढ़े दूध में बादाम-पिस्ता समेत अन्य सूखा मेवा मिलाए जाते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इलाइची और केसर भी मिलाते हैं। इस मिठाई को गुजरात में काफी पसंद किया जाता है। 

बंगाल की संदेश मिठाई।

पश्चिम बंगाल की संदेश, Sandesh
संदेश एक बंगाली मिठाई है, जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आजाएगा। बंगाल में कई प्रकार के संदेश मिठाई बनाई जाती है, जिसे गुड़ और खजूर के साथ तैयार किया जाता है। बंगाल की सबसे ज्यादा फेमस नॉलेन्ड और गुरेन फेमस है यह की मिठाई बेहद प्रसिद्ध और चर्चित है।