Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर हाथों से लेकर पैरों तक लगाएं ये खास मेहंदी डिजाइंस, देखें Photos

Karwa Chauth 2024: रविवार(20 अक्टूबर) को देशभर में महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मना रही है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। लेकिन सोलह श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है और करवा चौथ पर मेहंदी लगाना शुभ भी माना है। ऐसे में अगर आपको अब मेहंदी लगाने का वक्त नहीं मिला है, तो आज आपको झटपट लगने वाली पैरों से लेकर हाथों तक सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप क्रिएट कर सकते हैं।
केरी मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर केरी मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन काफी ट्रेंड में होती हैं। खास बात तो यह है कि इस डिजाइन को कोई भी आसानी से क्रिएट कर सकता है। हालांकि, यह रचने के बाद बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वहीं इसे देखने के बाद आपके पिया भी तारीफ करने लगेंगे।


पैरों की मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर लोग हाथों से लेकर पैरों तक खूबसूरत डिजाइन क्रिएट करवाते हैं। ऐसे में आप इस तरह की कई ट्रेंडी डिजाइन को पैरों मे लगा सकते हैं। ये डिजाइन बेहद सिंपल और इसे फटाफट आसानी से लगाया जा सकता है। हालांकि, अगर आप भरा-भरा डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो जाल के किनारे-किनारे पैरों में फूल-पत्ती डिजाइन बना सकती हैं।


चांद-छलनी मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ के खास मौके पर अधिकतर महिलाएं चांद छलनी मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं और ये डिजाइन काफी आसानी से बनाया जाता है। हालांकि, अगर आप इस डिजाइन से फूल हैंड मेहंदी क्रिएट कराना चाहती हैं, तो आप फूल, पत्ती या कमल बना सकती हैं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे। साथ ही आपके पिया भी खूब तारीफ करेंगे।


-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS