Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व आज रविवार, 20 अक्टूबर को पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत की पूजा विधि और शुभ-मुहूर्त के बारे में।

हर साल विवाहित महिलाओं द्वारा कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार रविवार, 20 अक्टूबर 2024 को उदया तिथि के कारण करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है। 

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है। लेकिन ज्यादा अंतर नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें: अखंड सौभाग्य की कामना पर्व करवा चौथ, यहां जानें व्रत-से जुड़ी पौराणिक कथा, महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त  

पूजा का शुभ मुहूर्त 
इस साल करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त समय सिर्फ 68 मिनट के लिए है। पंचांग के अनुसार पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम को 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने का सबसे अच्छा समय है। 

करवा चौथ पूजन विधि

  • करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम के समय चांद दिखने पर पूजा करें।
  • पूजा करने के लिए थाली में धूप, फूल, दीप, रोली, मिठाई और पानी का लोटा रखना चाहिए। 
  • इस दौरान सबसे पहले दीया जलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छन्नी से देखें, इसके बाद अपने पति को भी उसी छन्नी से देखें।
  • इसके बाद पति के पैर छूने चाहिए, फिर लोटे से पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण किया जाता है।