Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर हाथों को बनाना चाहती हैं खूबसूरत, तो लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, पिया हो जाएंगे खुश

Karwa Chauth 2024: इस साल 20 अक्टूबर को करवा चाैथ का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और अपनी खुशहाल जिंदगी के लिए उपवास रखती हैं। साथ ही वह सोहल श्रृंगार करती हैं। लेकिन इस शुभ मौके पर मेहंदी लगाने की बहुत ही पुरानी परंपरा है और महिलाएं करवा चौथ के एक दिन पहले मेहंदी भी लगवाती हैं।
ऐसे में अगर आप भी मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं, लेकिन इस बार अपने हाथों पर कुछ यूनिक डिजाइन क्रिएट कराना चाहती है, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। तो आइए देखते हैं डिजाइन...
चांद और छलनी मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ के शुभ मौक पर आप चाहे तो आप चांद और छलनी के डिजाइन वाली मेहंदी को क्रिएट करवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन काफी यूनिक लगेगी। साथ ही रचने के बाद आपके हाथ बेहद ही खूबसूरत दिखेंगे। इस डिजाइन को बनाते वक्त बॉक्स में पूजा की थाली और छलनी के साथ चांद को दिखाते हुए क्रिएट कर सकती हैं। इसके अलावा हाथों को भरना चाहती हैं, तो डिजाइन के आसपास चेन जैसा फ्लावर बना सकती हैं।


जाल मेहंदी डिजाइन
आजकल जाल मेहंदी डिजाइन बेहद ट्रेंड में हैं और इस तरह की डिजाइन को महिलाएं काफी पसंद भी करती हैं। ऐसे में अगर आपके पास वक्त कम है और आप मेहंदी को झटपट लगवाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। हालांकि, ये डिजाइन रचने के बाद बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। वहीं अगर इस डिजाइन से अपने हाथों में भरी मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो आप उंगलियों या जाल के साइड-साइड में कैरी बना सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।


-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS