Karwa Chuath 2024 : करवाचौथ पर लाल रंग पहनने का बड़ा महत्व होता है। इसलिए इस दिन उपवास करने के साथ महिलाएं पहले से ही सजने-सवरने की तैयारी कर लेती हैं। अगर आप भी लाल रंग की साड़ी या लहंगा पहनने का विचार बना रही हैं, तो बॉलीवुड की कुछ नामी हस्तियों से स्टाइल और फैशन के टिप्स लेकर खुद को और भी खास बना सकती हैं। आइए जानते लाल रंग के लहंगे या साड़ी को किस तरह से स्टाइल किया जाए। 

दीपिका पादुकोण की क्लासिक साड़ी 

दीपिका पादुकोण अपनी क्लासिक और रॉयल साड़ी लुक्स के लिए जानी जाती हैं। अगर आप करवाचौथ पर पारंपरिक लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो एक सुंदर लाल साड़ी आपके लिए सही चुनाव हो सकता है। दीपिका अक्सर रेड साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी पहनती हैं जो उनके लुक को और भी आकर्षक बनाता है। आप भी करवाचौथ पर लाल बनारसी साड़ी के साथ गोल्डन चूड़ियां और हेवी नेकपीस पहनकर दीपिका जैसा क्लासिक लुक पा सकती हैं।

दीपिका की क्लासिक साड़ी 

प्रियंका चोपड़ा का मॉडर्न लहंगा

अगर आपको ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न टच पसंद है, तो प्रियंका चोपड़ा का फैशन स्टाइल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। प्रियंका के रेड कार्पेट और वेडिंग आउटफिट्स में लाल रंग का गजब का प्रयोग देखने को मिलता है। वह लाल रंग के लहंगे को मॉडर्न स्टाइल में पहनती हैं, जिसमें डीटेलिंग और कट्स का खास ध्यान रखा जाता है। आप इस करवाचौथ पर प्रियंका की तरह एक डिज़ाइनर लहंगा चुन सकती हैं, जिसमें न सिर्फ पारंपरिक आकर्षण हो बल्कि मॉडर्न एलिमेंट्स भी हों।

प्रियंका का मॉडर्न लहंगा 

सोनम कपूर का बोल्ड लुक 

सोनम कपूर अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए मशहूर हैं। अगर आप करवाचौथ पर कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो सोनम कपूर का स्टाइल आपकी मदद कर सकता है। रेड आउटफिट्स में यूनिक कट्स, पैटर्न्स, और ड्रेपिंग्स का प्रयोग कर सोनम अक्सर अपने लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाती हैं। आप रेड लहंगा या साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी और फ्यूज़न स्टाइलिंग के जरिए एक बोल्ड लुक पा सकती हैं। 

सोनम का बोल्ड लुक 

काजोल का ट्रेडिशनल लुक

काजोल अपने सिंपल लेकिन ग्लैमरस लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह पारंपरिक लुक्स में भी खास ग्लैम का तड़का लगाती हैं। आप भी काजोल की तरह एक हेवी रेड सिल्क साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप और बन हेयरस्टाइल कर सकती हैं। उनके ट्रेडिशनल लुक्स में हमेशा एक खूबसूरत और शाही अंदाज दिखता है, जो इस खास दिन के लिए परफेक्ट हो सकता है।

काजोल का ट्रेडिशनल लुक