कान्हा की भक्ति में डूब जाइये: लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाएं उनका प्रिय भोग, जानें आसान रेसिपी

यदि आप घर पर लड्डू गोपाल के लिए मक्खन बनाना चाहते हैं तो यहां रेसिपी दी गई है। इस रेसिपी से आप घर पर आसानी से मक्खन बना सकते हैं।;

Update: 2024-09-20 11:19 GMT
Butter Making Method
मक्खन बनाने की रेसिपी
  • whatsapp icon

Butter Making Method: सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण को कई नामों से जाना जाता है। लोग अपने-अपने घरों में इनकी पूजा भी करते हैं। कोई इन्हें लड्डू गोपाल के नाम से पुकारते हैं तो कोई कान्हा, रणक्षोर, नंदलाला आदि नामों से पुकारते हैं। कई लोग तो अपने घरों में लड्डू गोपाल की मूर्ति भी रखते हैं। लेकिन क्या आपको पता है लड्डू गोपाल जी को कौन सा भोग पसंद है और उस भोग को घर पर कैसे बना सकते हैं। तो आइए पूरे विस्तार से जानते हैं।

लड्डू गोपाल को बेहद पसंद है मक्खन मिश्री

मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग बेहद पसंद है। यदि आप मक्खन मिश्री का भोग लगाते हैं तो लड्डू गोपाल बेहद प्रसन्न होते हैं। साथ ही आपको जीवन भर खुश रहने का आशीर्वाद भी देते हैं। घर में खुशियां बनी रहती हैं।

घर पर कैसे बनाएं मक्खन

घर पर मक्खन बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले गाय का दूध लेना होगा। दूध को धीमी आंच पर कम से कम 30 मिनट तक अच्छे से उबालें। दूध में गढ़ापन आए जाएगा। उसके बाद आपको दूध को ठंडा करने के लिए कुछ देर बाहर रखें। जब दूध का तापमान थोड़ा कम हो जाए तो दूध में थोड़ा खट्टा दही या प्लेन छाछ डालें। दही डालने के बाद दूध को बिना हिलाए ढक कर रखें। करीब 8-10 घंटे बाद दूध दही के रूप में बदल जाएगा।

दही को मथनी से अच्छे से तब तक मिलाए जब तक उसमें मक्खन न निकल जाए। इस प्रोसेस को करने में आपको करीब 1-2 घंटे का समय भी लग सकता है। जब दही में मक्खन दिखने लगेगा तो उसमें ठंडा पानी डालें। ठंडा पानी डालने से मक्खन हल्का कठोर हो जाएगा और हाथ से आसानी से निकाल सकते हैं।

मक्खन निकालने के बाद उसे साफ बर्तन में रखें और मिश्री डालकर लड्डू गोपाल को भोग लगा सकते हैं। इस प्रकार के बनाए गए घर पर मक्खन शुद्ध और पवित्र होता है। इसमें किसी भी प्रकार का मिलावट नहीं होता है। यदि आप भगवान जी को घर पर बने मक्खन मिश्री का भोग लगाते हैं तो आपकी सारी मनोकामना पूरी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- यह पौधा लगाकर पति-पत्नी का टूटता रिश्ता बचाएं, घर में फैलेगी सच्चे प्यार की सुगंध

Similar News