Logo
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसे दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। लेकिन मेहंदी के बिना तो श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ऐसे में हम आपको मेहंदी के डिजाइन दिखाने जा रहे है, जिसे आप लगा सकती हैं।

Arabic Mehndi Designs: करवा चौथ का त्‍योहार आने वाला है। इस बार यह त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस खास मौके पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत और सोलह श्रृगांर करती हैं। लेकिन हाथों में मेहंदी के बिना तो सोलह श्रृगांर अधूरा-सा लगता है। चाहे वो सुहागिन महिलाएं हो या फिर कुंवारी कन्‍या। ऐसे में अगर आप भी इस दिन दिन पर मेहंदी लगवाने के बारे में सोच रही हैं, तो आज हम आपको मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप कम वक्त में लगा सकती हैं। आइए देखते हैं डिजाइन....

घनी अरेबिक मेहंदी डिजाइन 
अगर आप करवा चौथ पर सिंपल और यूनिक मेहंदी डिजाइन लगाने के बारे में सोच रही हैं, तो अरेबिक मेहंदी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। वहीं इन दिनों अरेबिक मेहंदी डिजाइन का काफी ट्रेंड भी है। आप इस डिजाइन में कैरी, लताएं और पराग जैसे कई डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। हालांकि, इस तरह की खूबसूरत डिजाइन रचने के बाद हाथ बेहद प्यारे लगते हैं। 

Mehndi Designs
Mehndi Designs

फूल वाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन
इसके अलावा आप फूलों की बेल वाली मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। खासतौर पर इस तरह की डिजाइन करवा चौथ बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं यह डिजाइन पतले और मोटे हाथों पर प्यारी लगती हैं। आप चाहे तो इस डिजाइन से बोल्‍ड और महीन दोनों तरह की डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। 

Jhaal Arabic Mehndi Designs
Jhaal Arabic Mehndi Designs

जाल वाली अरेबिक मेहंदी डिजाइन
जाल वाली मेहंदी डिजाइन महिलाएं बेहद पसंद करती हैं। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में जाल, कैरी और लताओं के साथ कई तरह डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप इन डिजाइन के साथ अरेबिक डिजाइन लगवाना चाहती हैं, तो वो भी बहुत अच्‍छी लगेगी। वहीं जरूरी नहीं है कि इस तरह की डिजाइन को आप एलबो लेंथ तक ही लगाएं। आप चाहें तो कलाई तक या उससे कम लगा सकते हैं। 

5379487